{"_id":"6740fccf55780705c4030454","slug":"negligence-is-not-stopping-vasundharas-aqi-reached-373-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-113657-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नहीं रुक रही लापरवाही वसुंधरा का एक्यूआई हुआ 373","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नहीं रुक रही लापरवाही वसुंधरा का एक्यूआई हुआ 373
विज्ञापन
साहिबाबाद। धूप निकलने पर दो दिन से हवा की सेहत में सुधार था लेकिन शुक्रवार को दोबारा शहर का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। वहीं, वसुंधरा का एक्यूआई गंभीर श्रेणी के करीब 373 दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को शहर का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया था लेकिन 24 घंटे के अंतराल में तीन अंक बढ़ गए और एक्यूआई 302 हो गया। इसी तरह अन्य स्टेशनों के एक्यूआई में भी इजाफा हुआ। वहीं, लोनी का एक्यूआई सीपीसीबी की साइट पर दर्ज नहीं हुआ।
ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदियां लागू हैं। बावजूद इसके लापरवाही का सिलसिला थम नहीं रहा। इसी का नतीजा है कि धूप निकलने के बावजूद शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ रहा। शुक्रवार को शहर में जगह-जगह ग्रैप के नियमों का उल्लंघन होता पाया गया। सख्ती के बावजूद लोग अभी भी सड़क किनारे खुले में निर्माण सामग्री रखे हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को सिकंदरपुर गांव रोड पर कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई, जिससे दिन भी धुआं उठता रहा। वहीं, साइट चार स्थित फैक्टरियों से दिन भी धुआं निकलता रहा। इसकी शिकायत भी कुछ लोगों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की गई। यही नहीं कई जगह निर्माण कार्य भी होते पाए गए। नियमों का उल्लंघन धड़ल्ले से हो रहा है जबकि जिम्मेदार अधिकारियों की नजर किसी ओर भी नहीं जा रहा। वसुंधरा का एक्यूआई गंभीर श्रेणी के करीब होने से यहां के लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हुई।
एक सप्ताह से 400 पार था लोनी का एक्यूआई
लोनी का एक्यूआई शुक्रवार को सीपीसीबी की साइट पर नहीं दर्शाया गया। एक सप्ताह से यहां का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया जा रहा था। वहीं, शुक्रवार को लोनी का एक्यूआई सीपीसीबी की साइट से गायब रहा। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि यह केंद्र स्तर से ही जारी होता है। कोई तकनीक खामी रही हो सकती है, जिसकी वजह से एक्यूआई दर्ज नहीं हो सका हो।
विज्ञापन
तीनों स्टेशन का एक्यूआई
वसुंधरा 373
इंदिरापुरम 260
संजयनगर 274
शहर में पिछले दिनों का एक्यूआई
22 नवंबर- 302
21 नवंबर- 299
20 नवंबर- 328
19 नवंबर- 434
18 नवंबर- 438
17 नवंबर- 362
16 नवंबर- 363
15 नवंबर- 341