फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Negligence in census work will attract a fine of Rs 1,000 and may lead to imprisonment

Ghaziabad News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर लगेगा एक हजार का जुर्माना, हो सकती है जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Negligence in census work will attract a fine of Rs 1,000 and may lead to imprisonment
गाजियाबाद। जनगणना-2027 के अगले चरण की शुरुआत 22 मई से होगी। इस दौरान मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 20 जून तक कराया जाएगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को जनगणना अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। दोष सिद्ध होने पर तीन वर्ष तक के कारावास का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दिन के भीतर सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को उनके प्रगणक ब्लॉक आवंटित कर नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिए जाएं। साथ ही प्रगणकों और सुपरवाइजरों को 21 मई को अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्र की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि 22 और 23 मई तक संबंधित कर्मचारी लेआउट मैप तैयार करेंगे। यह कार्य कार्यालय अवधि से पहले और बाद में पूरा करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित रहने या कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों के खिलाफ जनगणना अधिनियम-1948 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जनगणना अधिकारी व एडीएम (वित्ति) अंजनी कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed