{"_id":"6931df6210ef5c6c2f0504a7","slug":"ndrf-restores-drinking-water-supply-in-sri-lanka-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-775379-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एनडीआरएफ ने श्रीलंका में पेयजल व्यवस्था की सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एनडीआरएफ ने श्रीलंका में पेयजल व्यवस्था की सुचारू
विज्ञापन
गाजियाबाद। श्रीलंका में आए विनाशकारी चक्रवात दित्वा में फंसे लोगों की मदद के लिए कमांडेंट आठवीं वाहिनी एनडीआरएफ की 80 सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को गम्पहा क्षेत्र में बदहाल पेयजल व्यवस्था को सुचारू कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
एनडीआरएफ की आठवीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि श्रीलंका में आए चक्रवात से टीम ने पांच दिनों के बचाव कार्य में 150 लोगों की जान बचाई है। इनमें बच्चे, गर्भवती महिलाएं, युवतियों और युवक शामिल हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी रखा। अधिकांश क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है। टीम ने गम्पहा क्षेत्र में कुओं की सफाई कीचड़ व दूषित जल की निकासी तथा जल शोधन करते हुए पेयजल आपूर्ति को पुनर्स्थापित कर दिया है। टीम का लक्ष्य प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत उपलब्ध कराना, जल जनित बीमारियों के जोखिम को कम करना और समुदायों को शीघ्र सामान्य स्थिति में लौटने में सहायता प्रदान करना है।