फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NDRF is a symbol of service, courage, and dedication: Amit Shah

सेवा, साहस और समर्पण का प्रतीक है एनडीआरएफ : अमित शाह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
NDRF is a symbol of service, courage, and dedication: Amit Shah
कमला नेहरू नगर स्थित 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ में हुए राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह की परेड में बै
गाजियाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ ने अपनी सेवा, साहस और समर्पण के दम पर देश की जनता का विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में एनडीआरएफ ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश को नई पहचान दिलाई है। देश में कहीं भी बाढ़, भूकंप, चक्रवात या अन्य आपदा आई हो, एनडीआरएफ ने हर परिस्थिति में लोगों की मदद की है।
विज्ञापन


गृह मंत्री कमलानेहरू नगर स्थित 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ में बृहस्पतिवार को आयोजित अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने परेड की सलामी लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के 20 वर्ष केवल गौरव के नहीं, बल्कि निरंतर सेवा व समर्पण के प्रतीक हैं। राष्ट्रपति की ओर से मिला राष्ट्रपति निशान सम्मान बल के साहस, शौर्य व कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहत व बचाव के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में एनडीएमए और एनडीआरएफ की अहम भूमिका रही है। गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ परिसर की सराहना करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने कई परिसर देखे हैं, लेकिन इतना हरा-भरा परिसर कहीं नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने पौधरोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 8वीं वाहिनी के कमांडेंट सुदेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद एनडीआरएफ के जवानों ने आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाए। इन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।


गृह मंत्री ने आरआरसी-6 का वर्चुअल शिलान्यास और आरआरसी-1 का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed