फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NDRF found missing Uday's body after a day

Ghaziabad News: एक दिन बाद मिला एनडीआरएफ को लापता उदय का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
NDRF found missing Uday's body after a day
लोनी। यमुना किनारे ठोकर नंबर 8 पर नहाने के दौरान डूबे किशोर उदय का शव एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार शाम को पानी के अंदर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क कॉलोनी में शिव यादव(15), रमन(15), आदित्य रावत(16) और उदय आर्य(16) परिवार के साथ रहते थे। चारों दोस्त थे और 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। रमन के पिता राजेश कुमार चालक हैं। रमन इकलौते थे। राजेश ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे रमन अपने दोस्त के घर पढ़ाई करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रमन की परीक्षा चल रहीं थी। मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले शिव यादव के पिता सुरेश यादव मजदूरी करते हैं। शिव यादव घर पर परीक्षा के चलते किसी से मिलने की बात कह कर निकला था। आदित्य रावत के पिता रवि रावत ट्रॉनिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनका बेटा घर से दोस्तों के साथ निकला था। वहीं, उदय राय के पिता राधेश्याम निजी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उदय घर से दोस्त के घर जाने के बात कह कर निकला था। देर शाम तक जब चारों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश करनी शुरू कर दी। परिजन किशोरों के अन्य दोस्तों के घर पहुंचे और एक दूसरे के बारे में पता करने लगे। लेकिन चारों दोस्त कही नहीं मिले। एक दोस्त के पास फोन था वह भी फोन नहीं उठा रहा था। देर शाम किशोर नहीं मिले तो परिजनों की चिंता बढ गई।

यमुना किनारे मिले कपड़े, तो पता चला
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि डूबे छात्रों का एक साथी करन पुलिस को मिला। उसने बताया कि आदित्य ने सुबह उसे कॉल कर ट्रोनिका सिटी जाकर घूमने और यमुना में नहाने की बात कही थी। पुलिस का कहना है कि शाम तक छात्रों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो ठोकर नंबर 8 पर यमुना के पास छात्रों के कपड़े, जूते और फोन रखे मिले, जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल दिल्ली का था इसलिए दिल्ली पुलिस को सूचना मिली। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। यमुना में डूबने की आशंका के चलते उन्होंने यमुना में तलाशना शुरू किया। तभी आदित्य का शव पानी में दिखा। गोताखोरों ने आदित्य के शव को बाहर निकाला। इसके बाद रमन और शिव के शव को भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed