{"_id":"57128bf04f1c1b5e704a6aca","slug":"ncr-will-not-last-auto-taxis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल नहीं मिलेंगे एनसीआर ऑटो-टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल नहीं मिलेंगे एनसीआर ऑटो-टैक्सियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Odd Even in Delhi
- फोटो : Anil Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑड-ईवन सिस्टम के विरोध में सोमवार को दिल्ली के ऑटो और टैक्सी संचालक हड़ताल पर रहेंगे। एनसीआर के ऑटो और टैक्सी चालकों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। ऐसे में चार दिन अवकाश के बाद सोमवार को वर्किंग-डे पर दिल्ली का सफर और कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन
एनसीआर ऑटो संघ केअध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि एनसीआर से ऑटो-टैक्सी का ज्यादातर संचालन भी दिल्ली में होता है। दिल्ली की ट्रांसपोर्ट यूनियन एनसीआर ऑटो और एनसीआर टैक्सी का संचालन नहीं होने देंगे। ऐसे में एनसीआर में भी ऑटो हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन शेर सिंह यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से हड़ताल का कोई ज्ञापन नहीं दिया गया है। बिना सूचना दिए वाहनों का संचालन रोका जाता है तो विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन