फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat train will run between Ghaziabad-Meerut at 6 am On Bhai Dooj

नमो भारत ट्रेन के टाइम में बदलाव: आज भाई दूज पर दो घंटे पहले मिलेगी सेवाएं, गाजियाबाद-मेरठ के बीच बढ़ेंगे फेरे

Sun, 03 Nov 2024 01:25 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 01:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव हो रहा है। भाई दूज के दिन रविवार को सुबह छह बजे से सेवा शुरू हो जाएगी और ट्रेन के फेरे भी बढ़ाए जाएंगी। 

विज्ञापन
Namo Bharat train will run between Ghaziabad-Meerut at 6 am On Bhai Dooj
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई दूज के पर्व पर आरआरटीएस ने नमो भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया जा रहा है। रविवार 3 नवंबर 2024 को नियमित समय से पहले ट्रेन की सेवा शुरू हो जाएगी। एनसीआरटीसी ने भाई दूज के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। ताकि आने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा व सहूलियत मिल सके।

विज्ञापन

सुबह छह से 10 बजे तक चलेगी ट्रेन
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं रविवार को सुबह आठ बजे के बजाय सुबह छह बजे शुरू हो जाएगी। ट्रेन रात 10 बजे तक मिलेगी। आमतौर पर, नमो भारत ट्रेन सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे और रविवार को सुबह 8 बजे से संचालित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए खास तैयारी
आरआरटीएस ने यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाने की बात की है। ताकि सभी के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके।
नमो भारत ट्रेन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महिला कोच उपलब्ध है, जो मेरठ की ओर यात्रा करते समय दूसरा कोच है, जबकि दिल्ली की दिशा में दूसरे-से-अंतिम कोच है।

इसके अतिरिक्त सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अन्य कोचों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। सभी नमो भारत ट्रेनें और स्टेशन सार्वभौमिक रूप से सुलभ हैं, जो अलग-अलग जरूरत वाले यात्रियों के लिए एक सहज और समावेशी यात्रा अनुभव सुनिश्चित करते हैं।

विज्ञापन

अब तक 40 लाख लोगों ने की यात्रा
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों ने हाल ही में संचालन का एक वर्ष पूरा किया है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच नौ स्टेशनों को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर 40 लाख से अधिक यात्रियों ने अभी तक नमो भारत ट्रेन सेवा का आनंद लिया है।

साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक ट्रायल
ये कॉरिडोर जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन के जुड़ने के साथ 54 किलोमीटर तक विस्तारित होने वाला है, जिसके लिए वर्तमान में ट्रायल रन जारी हैं। इस विस्तार में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं, जिससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और एनसीआर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक पारगमन विकल्प उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed