{"_id":"679a3066caa4ab677907ef6e","slug":"namo-bharat-train-passengers-can-now-avail-10-discount-on-every-journey-using-ncmc-card-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: नमो भारत ट्रेन में NCMC कार्ड पर मिलेगी छूट, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: नमो भारत ट्रेन में NCMC कार्ड पर मिलेगी छूट, बस करना होगा ये काम
Wed, 29 Jan 2025 07:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 29 Jan 2025 07:13 PM IST
सार
नमो भारत ट्रेन अपने यात्रियों के लिए यात्री छूट का ऑफर लेकर आई है। एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों को यह सुविधा दी जाएगी। यात्री अब नमो भारत ट्रेनों में अपनी प्रत्येक यात्रा पर एनसीएमसी कार्ड से भी छूट ले सकते हैं।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन में एनसीएमसी कार्ड पर छूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नमो भारत ट्रेन के यात्री अब अपनी यात्रा के लिए एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके हर यात्रा पर 10 फीसदी की छूट ले सकते हैं। यह पहल एनसीआरटीसी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम का विस्तार है। जिसके अंतर्गत ‘नमो भारत’ मोबाइल एप के माध्यम से खरीदे गए टिकटों पर छूट दी जा रही है। इस पहल के साथ, यात्री अब नमो भारत ट्रेनों में अपनी प्रत्येक यात्रा पर एनसीएमसी कार्ड से भी छूट ले सकते हैं, जिसके अंतर्गत वे जितनी अधिक यात्रा करेंगे, उतनी ही अधिक बचत कर सकेंगे।
विज्ञापन
लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत, यात्री एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके नमो भारत ट्रेनों में यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये पर एक पॉइंट मिलेगा। प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य ₹0.10 (10 पैसे) है, और एकत्रित पॉइंट्स यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा किए जाएंगे। उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री 100 रुपये यात्रा पर खर्च करता है, तो उसके एनसीएमसी खाते में 100 अंक (10 रुपये के बराबर) जमा किए जाएंगे। यह ऑफर किसी भी एनसीएमसी कार्ड पर उपलब्ध है। स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन पॉइंट्स को रीडीम करा कर छूट ले सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने हाल ही में लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम की शुरूआत की है, जिसके अंतर्गत यात्रियों को ‘नमो भारत’ एप के जरिए खरीदे गए टिकटों पर 10% की छूट मिलती है। एप के जरिए डिजिटल क्यूआर टिकट खरीदने और एनसीएमसी कार्ड के इस्तेमाल पर छूट देने की इस पहल का उद्देश्य न केवल यात्रियों को वित्तीय लाभ देना है, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग के साथ यात्रा को सुव्यवस्थित बनाना और एक स्वच्छ, सतत भविष्य में योगदान देना भी है।
विज्ञापन
लॉयल्टी प्रोग्राम नमो भारत ट्रेनों के नियमित यात्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। जिससे उन्हें हर यात्रा के साथ बचत होगी। नमो भारत के नियमित यात्री, प्रत्येक यात्रा के साथ एकत्रित लॉयल्टी बोनस को अनलॉक कर उसे किफायती बना सकते हैं।
यात्रियों के अधिक कुशल और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए उन्हें नमो भारत मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एप के हर नए उपयोगकर्ता को एप डाउनलोड करने पर 50 रुपये (500 लॉयल्टी पॉइंट्स के बराबर) मिलते हैं। इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता दूसरों को एप रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट्स भी कमा सकते हैं। रेफर करने वाले और रेफरी दोनों को 50 रुपये (500 लॉयल्टी पॉइंट के बराबर) मिलेंगे, जो उनके संबंधित खातों में जमा किए जाएंगे।
सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध है, जो नियमित, सतत यात्रा और एप के साथ निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। नमो भारत एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर डाउनलोड कर सकते हैं।