फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat ridership expected to cross 10 thousand mark on inaugural day

नमो भारत में सफर के लिए उत्साह: पहले दिन 10 हजार लोग हुए सवार, सुबह 5.30 बजे ही लाइन में लगे दिखे यात्री

Sat, 21 Oct 2023 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Oct 2023 09:08 PM IST
सार

Namo Bharat: यात्रियों ने कहा कि तेज रफ्तार के साथ आरामदायक सफर का अनुभव शानदार रहा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि पहले दिन करीब 10 हजार यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया।

विज्ञापन
Namo Bharat ridership expected to cross 10 thousand mark on inaugural day
नमो भारत में सफर करने परिवार संग पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पहली सेमी हाई स्पीड रीजनल रेल रैपिडएक्स नमो भारत में सफर करने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया। पहले दिन शनिवार को 10,000 लोगों ने सुहाने सफर का आनंद लिया और 2,000 ने टिकट के लिए लांच किया गया रैपिडएक्स नमो भारत मोबाइल कनेक्ट एप डाउनलोड किया। ट्रेनें सुबह छह बजे से चलीं, लेकिन यात्रियों में दीवानगी ऐसी थी कि सुबह पांच बजे ही टिकट वेंडिंग मशीन पर लाइन लग गई। गाजियाबाद ही नहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर और नोएडा से भी लोग पहुंचे। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने यात्रियों से वार्ता कर उनके अनुभव भी जाने।

विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। ऑनलाइन टिकट खरीदकर वह इसके पहले यात्री भी बने थे। शनिवार को ही ट्रेन को आम लोगों के लिए शुरू किया गया। दुहाई-साहिबाबाद के 17 किमी. के ट्रैक पर 10 ट्रेनें चलाई गईं। इनका संचालन सुबह छह से रात 11 बजे तक किया जाएगा। सफर के लिए दिन निकलते ही स्टेशन पर यात्री पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सेल्फी ले रहा था तो कोई ट्रेन के फोटो खींच रहा था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से यात्रियों का स्वागत फूल देकर किया गया। पांचों स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो पर सबसे पहले पहुंचे यात्रियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। यात्रियों ने कहा कि तेज रफ्तार के साथ आरामदायक सफर का अनुभव शानदार रहा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि पहले दिन करीब 10 हजार यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है, लोगों में इस ट्रेन के प्रति जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन

सुबह सफर करना था रात में रिश्तेदारी में रुके
मुजफ्फरनगर से अपने परिवार के साथ आई प्रतिमा सिंह ने बताया कि पहली रैपिड रेल के संचालन का पता चला। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनके चाचा रहते हैं जहां वह अपने पति और ससुर के साथ शुक्रवार को ही आ गईं थीं। शनिवार सुबह पांच बजे कैब से साहिबाबाद रैपिड स्टेशन पहुंचकर पहली रैपिड रेल में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का टिकट लिया।

मेरठ के अंकित भी एक दिन पूर्व ही गाजियाबाद में बुआ के यहां आ गए थे। अंकित ने बताया कि दुहाई पहुंचने में जाम, धूल का सामना करना पड़ता था, अब राहत मिलेगी। इसी तरह दिल्ली और बुलंदशहर के कई लोग केवल रैपिड में पहली बार बैठने के शौक को पूरा करने के उद्देश्य से सुबह पांच बजे ही साहिबाबाद रैपिड स्टेशन पहुंच गए थे।

रिकॉर्डधारी अनिल भी पहुंचे सबसे पहले सफर के लिए
रैपिडएक्स नमो भारत में सबसे पहले सफर करने के लिए पहुंचे लोगों में एक खास शख्स भी शामिल रहा। ये हैं दिल्ली के वसंतकुंज निवासी अनिल मारवाह, जिनके नाम दिल्ली की सभी मेट्रो लाइन पर शुभारंभ के दिन ही सफर करने का अनोखा रिकॉर्ड है।

दिल्ली मेट्रो में सफर 2002 में शुरू हुआ था। तब से ही अनिल कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। अब तक 39 रूट पर मेट्रो चली है। उनके पास 38 पर पहले दिन सफर करने का अनुभव है। इसके लिए 2019 में उनका नाम लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। वह पहले दिन ही कार्ड बनवा लेते हैं। उनके पास 39 नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) हैं।

ट्रेवल एजेंसी में काम करने वाले अनिल शनिवार सुबह साहिबाबाद स्टेशन पहुंचे। पहली रैपिडएक्स ट्रेन का टिकट लिया और दुहाई डिपो तक गए। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2002 को शाहदरा से 30 हजारी के लिए पहली मेट्रो चली थी। तब से ही उनका पहले दिन सफर करने का सिलसिला शुरू हुआ। वह मेट्रो की वर्षगांठ पर भी सफर करते हैं।

सिर्फ एक बार ऐसा हुआ जब किसी लाइन पर मेट्रो चली और वह पहले दिन सफर नहीं कर सके। यह 2019 में नोएडा सेक्टर-51 से मेट्रो शुरू होने का था। उस वक्त वह किसी काम से बंगलूरू में थे। उनके बेटे अक्षित और बहू अंकिता ने सफर किया था। उन्होंने बताया कि नमो भारत में सफर का अनुभव शानदार रहा। तेज रफ्तार के साथ आरामदायक सफर में मजा आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed