फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat carrying the Prime Minister at the speed of 152

Ghaziabad News: 152 की स्पीड से प्रधानमंत्री को लेकर चली नमो भारत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat carrying the Prime Minister at the speed of 152
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 152 से 155 की स्पीड में ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन दौड़ी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए ट्रेन में नमो भारत का पांच स्टाफ मौजूद रहा। रेशम ने गाड़ी चलाई। क्रू मेंबरों में मुरादनगर की कनुप्रिया, शिवानी, कुनाल, रितिक मौजूद रहे। साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर प्रधानमंत्री 11: 25 पर पहुंचे। यहां उन्होंने ऑनलाइन टिकट लेकर गेट से प्रवेश किया। स्टेशन पर लगी आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी ली। नमो भारत के भविष्य के प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया गया। मेरठ से दिल्ली तक के कॉरिडोर को देखा। 11.30 बजे उन्होंने नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दुहाई के लिए रवाना किया। दूसरी ट्रेन पर वह सवार हुए और गुलधर तक का सफर करीब चार मिनट में तय किया। गुलधर से ट्रेन प्रधानमंत्री को लेकर वापस आई। कुल आठ मिनट तक प्रधानमंत्री नमो भारत में रहे। नमो भारत के स्टाफ में शामिल कनुप्रिया मुरादनगर की रहने वाली हैं। उन्होंने बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन से किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed