फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat becomes the preferred mode of travel during summer; a record 1.25 lakh passengers traveled in a single day

Ghaziabad News: गर्मी में नमो भारत बनी पसंदीदा सवारी, एक दिन में रिकॉर्ड 1.25 लाख यात्रियों ने किया सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat becomes the preferred mode of travel during summer; a record 1.25 lakh passengers traveled in a single day
गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बीच नमो भारत ट्रेन यात्रियों को तेज, आरामदायक और वातानुकूलित सफर का विकल्प दे रही है। इसका असर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के रूप में दिखाई दे रहा है। आठ जून को ट्रेन में रिकॉर्ड 1.25 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो अब तक का सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। इससे पहले प्रतिदिन औसतन करीब एक लाख यात्री इस सेवा का उपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

रिकॉर्ड यात्री संख्या में गाजियाबाद के अलावा दिल्ली के सराय काले खां, आनंद विहार और मेरठ के बेगमपुल स्टेशन सबसे व्यस्त रहे। नमो भारत का संचालन सबसे पहले गाजियाबाद में शुरू हुआ था और वर्तमान में इसके सर्वाधिक स्टेशन भी जिले में ही हैं।
विज्ञापन


आरआरटीएस के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल रही है। नमो भारत की कनेक्टिविटी मेट्रो, बस सेवाओं और रेलवे स्टेशनों से भी जुड़ी हुई है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर पर यात्रा करने वाले करीब 40 प्रतिशत यात्री नमो भारत सेवा का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बढ़ाए गए फेरे

गर्मी के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत के अतिरिक्त फेरे शुरू किए हैं। ये फेरे कार्यालय आने-जाने के व्यस्त समय में संचालित किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर कम इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक और शाम पांच बजे से 8:30 बजे तक अतिरिक्त फेरे चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होती है तो आवश्यकता के अनुसार फेरे बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed