फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namita prepared Waste to Wonder Park in a month

Ghaziabad News: नमिता ने एक महीने में तैयार किया वेस्ट टू वंडर पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Namita prepared Waste to Wonder Park in a month
गाजियाबाद। महिलाएं बिगड़ी हुई चीजों को भी संवार सकती हैं यह साबित किया है नमिता गौर ने। क्रॉसिंग रिपब्लिक की रहने वाली नमिता ने पूरे एक महीने लगाकर घंटाघर स्थित कंपनी बाग के सुभाष चंद्र बोस पार्क को वंडर पार्क बना दिया है। 10 जून को पार्क बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही कमिश्नर इसका निरीक्षण करेंगे। नगर निगम की योजना वेस्ट टू वंडर पार्क के तहत इस पहले पार्क के तैयार किया गया है।
विज्ञापन

नमिता ने बताया कि पुराने टायरों को अक्सर जला दिया जाता है, जिससे भयंकर प्रदूषण फैलता है। इसके अलावा प्लास्टिक के बोतल, डब्बे, टीन, पुरानी सीडी सभी के निस्तारण में पर्यावरण को हानि पहुंचती है। इन सभी चीजों को संवार कर और उनको कई तरह की आकृति देकर इस पार्क को सजाया है। इस पार्क में टायर का इस्तेमाल करके बैठने के लिए सोफा, टेबल, कुर्सी बनाई है। इसके ऊपर शेड भी तैयार किया है। इसके अलावा टायर से ही बड़ा सा मग बनाया है और पुराने बेलचा को चम्मच की शक्ल में पेंट किया। इसके अलावा पुरानी सीडी, पुराने टोकरे, पेंट के डिब्बे और दुकानों में लगने वाले पुराने पुतले (मेनिक्यून) आदि का इस्तेमाल करते हुए कार्टून बनाए हैं। पुराने प्लास्टिक के डब्बों, टीन और बोतलों को पेंट करके उसमें पौधे लगाए गए हैं। लोहे के हल्के पाइप का इस्तेमाल करते हुए एक मंडप बनाया है, जिसमें शाम को लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन


बच्चों के लिए बना है सेल्फी प्वाइंट
पार्क में टायर से बना कुआं बच्चों के आकर्षक का केंद्र बना है। यह बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। साथ ही पार्क में कार्टन कैरेक्टर वाले पुतले भी बच्चों को खूब भा रहे हैं। टायरों से बना युद्ध का टैंकर, ट्री-गार्ड और झूले भी बनाए गए हैं। सक्षम फाउंडेशन की संस्थापक नमिता झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट भी सिखाती हैं। उन बच्चों ने भी इस पार्क को देखा और अपनी कक्षा को इसी तर्ज पर बिना किसी की मदद के सजाने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed