{"_id":"6ab830082ffa799ada05c6f5","slug":"name-registered-at-one-place-treatment-received-at-another-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-986690-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाम कहीं, इलाज कहीं और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाम कहीं, इलाज कहीं और
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र जिस मोहल्ले के नाम पर दर्ज है, मरीज इलाज के लिए वहां पहुंचते हैं तो केंद्र मिलता ही नहीं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में केंद्र का पता एक इलाके का है, जबकि उसका संचालन दूसरे इलाके में हो रहा है। कहीं यह दूरी एक किलोमीटर तो कहीं करीब तीन किलोमीटर तक है।
गर्भवतियों और बच्चों को लेकर आने वालों की बढ़ी परेशानी
नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य उपचार के अलावा गर्भवतियों की जांच, बच्चों का टीकाकरण और परिवार कल्याण से जुड़ी सेवाएं दी जाती हैं। केंद्र अपने नाम वाले क्षेत्र से बाहर होने के कारण स्थानीय लोगों को इन सेवाओं के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। छोटे बच्चों को लेकर आने वाली महिलाओं और गर्भवतियों के लिए यह दूरी तय करना अधिक परेशानी भरा है। राजनगर निवासी शांभवी ने बताया कि उन्हें दो महीने के बच्चे का टीकाकरण कराना था। राजनगर में कई जगह पता करने के बाद भी केंद्र की जानकारी नहीं मिली। सीएमओ कार्यालय से संपर्क करने पर पता चला कि केंद्र जागृति विहार में संचालित है।
निर्धारित किराये में नहीं मिलते भवन
नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से भवन के किराये की सीमा निर्धारित है। इससे अधिक किराया नहीं दिया जा सकता। कई स्थानों पर निर्धारित किराये में भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण केंद्र आसपास के क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। इससे केंद्र का नाम और वास्तविक स्थान अलग हो जाता है।
विज्ञापन
सर्वे के बाद बदले जाएंगे केंद्रों के स्थान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चंद वैश्य ने बताया कि सभी नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के नाम और वास्तविक स्थान का सर्वे कराया जाएगा। इसमें केंद्र किस क्षेत्र के नाम से दर्ज है और वर्तमान में कहां संचालित हो रहा है, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद संबंधित कॉलोनी या मोहल्ले में ही निर्धारित किराये के भीतर भवन लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े।
इन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का दूसरी जगह हो रहा संचालन
केंद्र के नाम का क्षेत्र, वर्तमान स्थान
महराजपुर प्रथम, वैशाली
सादिकनगर, नंदग्राम, डी ब्लॉक
राजनगर, जागृति विहार
घूकना, सेवानगर
राजनगर एक्सटेंशन, नूरनगर
हरसांव, स्वर्णजयंतीपुरम
आदर्शनगर, मातृका विहार
हिंडन विहार, अर्थला
मिर्जापुर, प्रताप विहार, एम ब्लॉक
शिब्बनपुरा, पटेलनगर
रामागढ़ी, लोहियानगर
कैला भट्ठा, एमएमजी अस्पताल में टीकाकरण