फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   nail art at home

अब पार्लर जाने की नहीं जरूरत, घर बैठे करें नेल आर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
nail art at home
nail art at home
अब पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की नहीं है जरूरत, घर बैठे करें नेर्ल आअ
विज्ञापन

हाथों की खूबसूरती निखारने में नाखूनों का एक अहम योगदान होता है। और अगर उनपर नेल आर्ट हो तो फिर कहने ही क्या हैं। लड़कियां, महिलाएं नेल आर्ट कराने के लिए ने अर्टिस्ट के पास जाती हैं और इसके लिए काफी रुपये भी खर्च करती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अब आपको इसके लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां आपको नेल आर्ट डिजाइनर तनीशा कुछ पॉल्यूलर ऐसे नेल आर्ट्स बता रहे हैं जो ट्रेंड में भी हैं और आसानी से आप कर भी सकती हैं। आप इन हैक्स की मदद लेकर अपने नाखूनों को कई गुना सुंदर बना सकती हैं।
जिकजेक डिजाइन
इस नेल आर्ट को बनाना बेहद ही आसान है। अगर आप इसकी परफेक्ट शेप नहीं दे पा रही हैं तो बस आपको करना इतना है कि आप पहले नाखून पर एक नेल पेंट लगाएं। और फिर उसके सूखने के बाद उसपर ट्रांसपेरेंट सेलो टेप लगाएं और फिर दूसरा नेल पेंट लगाएं। इस तरह ट्रांसपेरेंट सेलो टेप की मदद से आप मनचाहा जिकजेक डिजाइन परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं।
विज्ञापन

स्ट्राइप डिजाइन
स्ट्राइप डिजाइन देखने में बेहद ही सुंदर लगता है और देखने वाला बस यह सोचता ही रह जाता है कि आखिर इसे किस तरह बनाया गया है। इसे बनाने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल की मदद लेने की आवश्यकता नहीं है। बस आप पहले अपने नेल्स को पेंट कीजिए। इसके बाद अपने मनपसंद कलर के नेलपेंट में बेहद बारीक स्ट्राइप वाला ब्रश डुबोइए और अपने नाखूनों पर अप्लाई कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल्का डॉट लुक
पोल्का डॉट सिर्फ कपड़ों या फुटवियर में ही ट्रेंड में नहीं है, बल्कि नेल आर्ट में भी पोल्का डॉट लुक लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। इसके लिए पहले आप नेल्स पर पेंट कीजिए। इसके बाद बॉब पिन या टूथपिक की मदद से पोल्का डॉट तैयार करें। यह स्टाइल चंद सेकेंड में बन जाता है, लेकिन देखने वाला इसे देखता ही रह जाता है। अगर आपके नेल्स छोटे हैं और बिग साइज पोल्का डॉट आपके नेल आर्ट को खराब कर रहे हैं तो आप ब्रैंडेड स्ट्रिप की मदद से छोटे साइज के पोल्का डॉट भी बना सकती हैं। यह स्टाइल छोटे नाखूनों के लिए एकदम परफेक्ट है।

बनाएं मार्बल नेल्स
नेल्स में मार्बल लुक भी बेहतरीन लगता है और आप प्लास्टिक कवर की मदद से इसे तैयार कर सकती हैं। बस आप पहले बेस कलर का कोट लगाएं और प्लास्टिक कवर को क्रंच करें। इसके बाद दूसरे कलर का कोट लगाएं और क्रंच किए हुए प्लास्टिक कवर को बेहद हल्के हाथों से नेल पेंट के ऊपर डैब करें। अब आपके मार्बल नेल्स तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed