फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   nagar nigam

व्यापारियों और निगम अधिकारियों में हुई सुलह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
महापौर के हस्तक्षेप से व्यापारियों-निगम अधिकारियों में सुलह
विज्ञापन

गाजियाबाद। महापौर के हस्तक्षेप के बाद गांधी नगर के व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों में बुधवार को सुलह हो गई। व्यापारियों ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर जुर्माने की रकम अदा की और निगम कर्मचारियों से की गई अभद्रता पर खेद व्यक्त किया। निगम कर्मचारियों ने अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को भी कार्रवाई न करने के लिए पत्र भेजा है।

5 अक्तूबर को नगर निगम की टीम गांधी नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने पहुंची थी। यहां एक व्यापारी प्रदीप बंसल के हिंद डिपार्टमेंटल स्टोर पर निगम कर्मचारियों का विरोध हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। नगर निगम कर्मचारियों और सफाई निरीक्षक ने व्यापारी प्रदीप बंसल और 20 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ लूट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया था। बुधवार को पहले नगरायुक्त दिनेश चंद्र से व्यापारियों ने मुलाकात की और फिर महापौर आशा शर्मा के कैंप कार्यालय पर निगम अधिकारियों और व्यापारियों के बीच वार्ता हुई। व्यापारियों ने पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना अदा किया और निगम कर्मचारियों से नोकझोंक करने पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी भी पक्ष की ओर से कार्रवाई आगे न बढ़ाने की सहमति बनी। महापौर आशा शर्मा ने सभी व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न किए जाने की अपील की। वहीं नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने कहा कि किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा, लेकिन सरकार की मंशा के अनुरूप प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करके व्यापारी सरकार और नगर निगम को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed