फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   nagar nigam build smart schools

नगर निगम के स्कूल होंगे स्मार्ट, छह करोड़ रुपये होंगे खर्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam build smart schools
नगर निगम के छह स्कूलों में छह हजार छात्राएं स्मार्ट कक्षाओं में करेंगी पढ़ाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के छह स्कूल स्मार्ट बनेंगे। इन स्कूलों में पढ़ने वाली करीब छह हजार छात्राएं स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई करेंगी। इन स्कूलों का कायाकल्प कर स्मार्ट बनाने पर नगर निगम करीब 6 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। दिसंबर माह में स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
निगम के एमबी गर्ल्स स्कूल की चंद्रपुरी स्थित मुख्य शाखा समेत महरौली, मकनपुर, साहिबाबाद, कैला भट्ठा और सिहानी की शाखाओं में करीब छह हजार छात्राएं पढ़ती हैं। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि निगम की ओर से राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इन स्कूलों को स्मार्ट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए करीब 13 करोड़ की पीएफआर (प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट) तैयार की गई थी। अब इसका रिवाइज प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। करीब 6 करोड़ रुपये खर्च कर स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज बनाई जाएंगी। उन पर प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। छात्राओं के लिए आधुनिक लैब बनाई जाएंगी। इसमें कंप्यूटर की बजाय टैबलेट लगाए जाएंगे। क्लास में पढ़ाए गए सेलेबस को छात्राएं इस लैब में टैबलेट के माध्यम से वीडियो के जरिए समझ सकेंगी।
विज्ञापन

बिल्डिंग से लेकर स्टाफ भी होंगे अपग्रेड
नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट स्कूलों में बिल्डिंग से लेकर स्टाफ तक अपग्रेड होंगे। नई शिक्षिकाओं की भर्ती की जाएगी। कुछ विषय ऐसे हैं जो अभी तक इन स्कूलों में नहीं हैं, उनकी मान्यता लेकर शिक्षक रखे जाएंगे। स्कूल में शौचालय, ग्रीनरी, पानी, स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed