फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   nabalik ladki ka Sahara lekar kar lootnewale do aaropi girftar

नाबालिग लड़की का सहारा लेकर कार लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
nabalik ladki ka Sahara lekar kar lootnewale do aaropi girftar
NA - फोटो : AMAR UJALA
फोटो समाचार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नाबालिग लड़की की मदद से कार लूटने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल चेक बुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि पुलिस उक्त मामले में नाबालिग लड़की समेत दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। साहिबाबाद के अर्थला निवासी लोकेश वर्मा अपनी स्विफ्ट कार को ओला कैब में खुद ही चलाते हैं। गत 28 मार्च को उन्होंने अपने परिचित दंपती और उनके दो बच्चों को कानपुर जाने के लिए लाल कुआं छोड़ा था। उन्हें छोड़कर वह वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नए बस स्टैंड के पास पहुंचे तो एक नाबालिग लड़की ने उनसे हाथ देकर लिफ्ट मांगी। इस पर लोकेश वर्मा ने जैसे ही लड़की की मजबूरी समझकर कार रोकी तो लड़की के तीन साथियों ने उन्हें कार में ही बंधक बना लिया और लड़की समेत चारों बदमाश कार लेकर इंदिरापुरम की तरफ फरार हो गए। इस बीच बदमाशों ने लोकेश वर्मा से मारपीट कर जेब में रखी करीब दो हजार रुपए की नकदी व मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद बदमाश चालक को अधमरी हालत में वसुंधरा में फेंककर फरार हो गए। नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। नगर कोतवाली विष्णु कौशिक ने बताया कि घटना में शामिल नाबालिग लड़की वह एक किशोर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में अब अजय और आकाश निवासी गण नंद ग्राम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी नाबालिग लड़की से लिफ्ट मंगवाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल नंबर व चेक बुक बरामद हुई है।

nabalik ladki ka Sahara lekar kar lootnewale do aaropi girftar
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed