{"_id":"68e4d21d8c3481c0d40a5c09","slug":"muslim-youth-made-a-reel-calling-himself-terrorist-in-bulandshahr-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'तुम बदमाश तो जमाना हमें आतंकवादी कहता है': मुस्लिम युवक ने बनाई रील, वीडियो वायरल; ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'तुम बदमाश तो जमाना हमें आतंकवादी कहता है': मुस्लिम युवक ने बनाई रील, वीडियो वायरल; ग्रामीणों में रोष
Tue, 07 Oct 2025 02:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:12 PM IST
सार
इन दिनों देश के युवाओं पर रील का ऐसा शौक चढ़ा हुआ है, रील बनाने के लिए वो किसी के बारे में या किसी चीज के सही गलत के बारे में सोचते नहीं है। ताजा मामला बुलंदशहर से सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को आतंकवादी का हवाला देते हुए रील बना डाली।
विज्ञापन
रील बनाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में एक युवक का सोशल मीडिया पर रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रील के चक्कर में उसने खुद की आतंकवादी से तुलना कर दी। युवक के खिलाफ गांव के लोगों में गुस्सा है। युवक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विवादित वीडियो में युवक चलकर आता है और पीछे से आवाज आती है कि अगर तुम बदमाश हो तो क्या हुआ, हम भी वो हैं जिसे जमाना आतंकवादी कहता है। यह रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।
विज्ञापन
रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बुलंदशहर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। वायरल वीडियो बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद के निवासी अजीम अंसारी का है।
विज्ञापन