फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Music offering solace in a stressful life.

Ghaziabad News: तनाव भरी जिंदगी में सुकून दे रहा संगीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Music offering solace in a stressful life.
साहिबाबाद। भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में दो पल के सुकून के लिए लोग संगीत को अपना रहे हैं।
साहिबाबाद। भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में दो पल के सुकून के लिए लोग संगीत को अपना रहे हैं। किसी को कहीं स्टेज पर नहीं जाना न कहीं अपनी प्रतिभा दिखानी है बस अपनी खुशी और दोस्तों के बीच गुनगुनाने के लिए न केवल लोग संगीत सीख रहे हैं बल्कि सोसायटियों में म्यूजिकल ग्रुप भी तैयार हो रहे हैं। ऐसे ग्रुप में सोसायटी के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल होते हैं और माह में एक बार होने वाले कार्यक्रम में गीत-संगीत की महफिल भी सजती है।
विज्ञापन

इन आयोजनों के जरिये केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों के बीच आपसी मेलजोल भी बढ़ रहा है। पहले जहां पड़ोसी एक-दूसरे को कम जानते थे, वहीं अब संगीत के माध्यम से दोस्तों का नया सर्किल भी बन रहा है। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है और वरिष्ठ नागरिक भी खुद को सक्रिय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


वैशाली के रामप्रस्थ ग्रीन्स सोसायटी में कोरोना काल से अब तक हर महीने में एक बार आरजी म्यूजिकल ग्रुप के जरिये संगीत शाम का आयोजन किया जाता है। इसमें सोसायटी के करीब 50-70 लोग एकत्रित होकर गीत गाते हैं और शायरी के भी मजे लेते हैं। इस आयोजन में सोसायटी के लोग एक साथ आते हैं और गीत-संगीत के जरिये अपना तनाव कम करते हैं। वसुंधरा सेक्टर एक निवासी कीर्ति राठी समय-समय पर भजन जैमिंग का आयोजन करती हैं, इस आयोजन में युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने के लिए ओपन माइक का आयोजन करती हैं। कीर्ति बतातीं है कि उनका उद्देश्य इस आयोजन से युवाओं को भजन और भगवान से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----लोगों से बातचीत
1. वैशाली निवासी सीपी छावड़ा बताते हैं कि संगीत मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। पिछले कई दिनों से मैं आरजी म्यूजिक क्लब से जुड़ा हूं, वरिष्ठ नागरिकों को गाने और सुनने का एक मंच मिलता है। लोगों के बीच गाने और बातचीत करने से तनाव कम होता है।

----
2. वैशाली निवासी प्रीति कौशिक का कहना कि म्यूजिक क्लब से वह कई सालों से जुड़ी हैं। दिनभर की व्यस्तता और कामकाज के बाद संगीत से बेहतर तनाव दूर करने का माध्यम है। इसके जरिये कई बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी एक साथ बैठकर पुराने फिल्मी गीत सुनाता है तो कोई गजल, भजन या सूफी संगीत की प्रस्तुति देता है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed