फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   murder

धारादार हथियार से वार कर पिता-पुत्री की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
murder
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के शहीदनगर स्थित जी ब्लॉक में बृहस्पतिवार रात को धारदार हथियार से वार कर पिता और पुत्री की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईजी मेरठ जोन, एसएसपी और एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया। परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस पारिवारिक विवाद, रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मूलरूप से जिला बुलंदशहर के थाना नरसेना ग्राम जलालपुर निवासी अब्दुल्ला 38 शहीदनगर में किराए के मकान में पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी तीन बच्चों के साथ अपने मायके गढ़मुक्तेश्वर गई हुई थीं। इस दौरान वह अपनी बेटी अफसा 9 के साथ घर पर ही थे और घर के नीचे किराना की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह जब उन्होंने दुकान नहीं खोली तो दूर का रिश्तेदार पड़ोस की छत से उतरकर उनकी कमरे के पास पहुंचा तो देखा कमरा खुला था। अंदर जाकर देखा तो पिता और पुत्री का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इस दौरान मौके पर लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एएसपी केशव कुमार, एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही मौके पर पहुंचे। इसके बाद आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी डा. मनीष कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता और पुत्री के सिर, गले समेत शरीर के अन्य अंगों पर धार दार हथियार के गहरे घाव मिले हैं। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद और रंजिश में हत्या होने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस की टीमें सभी बिंदुओं पर मामले की जांच करने में जुटी हैं। 48 घंटे में हत्या का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed