{"_id":"64764d4b383ebcc2940a9804","slug":"murder-of-two-reward-of-50-thousand-yet-the-scumbag-is-roaming-free-ghaziabad-news-c-30-1-120233-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो की हत्या, 50 हजार का इनाम फिर भी खुला घूम रहा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो की हत्या, 50 हजार का इनाम फिर भी खुला घूम रहा बदमाश
विज्ञापन
मुरादनगर। जिस हिस्ट्रीशीटर विशाल उर्फ मोनू पर ठेकेदार नवीन भारद्वाज और व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या के केस दर्ज हैं और 50 हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका है, पुलिस उसका कोई सुराग तक नहीं लगा पा रही है। उसकी तलाश में लगीं स्पेशल टास्क फोर्स ( एसटीएफ) सहित 10 टीमों की आठ दिन की भागदौड़ का नतीजा शून्य से आगे नहीं बढ़ पाया है।
इस बीच साइबर सेल ने व्यापारी की हत्या से तीन दिन पहले 20 मई को इंस्टाग्राम पर डाली गई उसकी एक रील जरूर हासिल की है, जिसमें वह पिस्टल के साथ नजर आ रहा है। उसका यह बेखौफ अंदाज तब है जबकि वह पहले से मोदीनगर थाने का मोस्ट वांटेड अपराधी है। इतना ही नहीं। पुलिस के पास व्यापारी की हत्या के दौरान की सीसीटीवी फुटेज भी है।
इसमें पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ था। इसी को देखने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया। इसी के साथ उसकी तलाश में एसटीएफ को लगाया गया लेकिन गिरफ्तारी के नाम पर सिर्फ वे तीन लोग पकड़े गए, जिन पर उसे शरण देने का आरोप है। उनसे की गई पूछताछ में पुलिस यह तक नहीं मालूम कर सकी कि उसके छुपने के ठिकाने और कहां-कहां हैं?। मोनू की हिस्ट्रीशीट नवीन हत्याकांड में उसका नाम आने पर खोली गई। उस पर आठ केस दर्ज हैं। व्यापारी की हत्या के बाद वह पुलिस की काहिली की वजह से ही आसानी से भाग पाया था। गोलियों की आवाज सुनकर भी पुलिसवाले चौकी से बाहर नहीं निकले थे।
विज्ञापन
ठेकेदार को घर में घुसकर मारा था
पहली हत्या :
एक अप्रैल को उखलारसी में ठेकेदार नवीन भारद्वाज की हत्या की गई। उन्हें घर में घुसकर गोलियां मारी गई थीं। एफआईआर में शेखर, ब्रजेश उर्फ हनुमान, मोनू को नामजद कराया गया था। पुलिस मोनू को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।
दुकान में ली थी व्यापारी की जान
दूसरी हत्या
रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने 23 मई को यह वारदात हुई थी। बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या कर दी थी। उन्हें दो गोली मारी गई थीं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हत्या में मोनू शामिल था। उस पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई।
दर्द : अफसरों के आश्वासन कोरे निकले
व्यापारी मुकेश गोयल की पत्नी अवनिता और भाई पवन गुप्ता का कहना है कि पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया था कि सात दिन के भीतर हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे लेकिन आठ दिन बाद भी वे खुले घूम रहे हैं। पुलिस अफसरों के आश्वासन कोरे निकले। आखिर क्या वजह है जो पुलिस उनका कुछ पता नहीं लगा पा रही है। पूरा परिवार दहशत में है।
दावा : जल्द होगी गिरफ्तारी
डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि इस केस में जिन लोगों को गवाह बनाया गया है, उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है। अपराधियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।