फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Murder in Hapur half-burnt body of a young man found on side of new highway in Hapur

UP: हापुड़ में युवक का कत्ल... पहचान छिपाने के लिए जला दिया चेहरा; लाश का हाल देख कांप गए ग्रामीण

Sat, 11 Jan 2025 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

हापुड़ में नए हाईवे किनारे युवक का अधजला शव मिला है। युवक का चेहरा जलाया हुआ है। हत्या कर पहचान छिपाने के लिए जलाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 

विज्ञापन
Murder in Hapur half-burnt body of a young man found on side of new highway in Hapur
मौके पर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक युवक की हत्या कर लाश को जलाने का मामला सामने आया है। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास लाश पड़ी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन चेहरा जला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र में नए हाईवे किनारे निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास शनिवार की सुबह ग्रामीणों को युवक का अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। जिसे देखकर ग्रामीण दंग रह गए, उन्होंने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


वहीं, मृतक की हत्या कर शव को यहां लाकर पहचान छिपाने के लिए जलाने की संभावना जताई जा रही है। खेतों पर जा रहे लोगों को शव दिखा, कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सिंभावली और बाबूगढ़ थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन चेहरा जला होने और कोई दस्तावेज न मिलने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

इस बारे में पुलिसकर्मियों ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद फॉरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। सुबह-सुबह अधजला शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी का माहौल बना हुआ है। 

 

नए हाईवे पर दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है, ऐसे में मृतक की कहीं और हत्या कर शव यहां लाकर जलाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं, एएसपी विनित भटनागर और सीओ स्तुति सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 

 

शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य एकत्र कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed