फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Murder in Ghaziabad Young Man Killed in road rage over car parking in ghaziabad

Murder: कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, गाजियाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 26 Oct 2022 04:07 PM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Oct 2022 04:07 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की  गाजियाबाद में कार पार्किंग के विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। घटना देर रात की है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Murder in Ghaziabad Young Man Killed in road rage over car parking in ghaziabad
गाजियाबाद में रोड रेज में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी भोपुरा रोड पर बिहारी ढाबे के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर कहासुनी में कार सवार युवकों ने राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे वरुण उर्फ अरुण की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 8:50 बजे की है। वह पत्नी अंजली को मोहन नगर छोड़ने के बाद दोस्त संजय रावत और दीपक के साथ खाना खाने गए थे। पिता कुंवरपाल ने दोनों दोस्त समेत अज्ञात पर हत्या और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा कराया है। उधर गुस्साए परिजनों ने बुधवार सुबह टीला मोड़ थाने पर घेराव व सड़क जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त कंवरपाल सिंह जावली गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा अरुण उर्फ वरुण साहिबाबाद के लाजपत राय कॉलेज से एमए पास है और राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी भी रह चुका है। अरुण के परिवार में पत्नी अंजलि, बेटी अर्शी (6) और बेटा वैभव (5) हैं। 
विज्ञापन


भाई अनिरुद्ध ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे अरुण अपनी सेंट्रो गाड़ी से पत्नी अंजलि को उनके मायके छोड़ने के लिए मोहन नगर बस स्टैंड तक गए थे। वहां से लौटने के बाद रास्ते में दोस्त दीपक और संजय रावत मिल गए। इसके बाद तीन और लोनी भोपुरा रोड पर हब रेस्टोरेंट पर पहुंचे लेकिन वह बंद मिला, बाद में तीनों ने रेस्टोरेंट बराबर में बिहारी ढाबे से खाना लिया। इसी बीच उनके गाड़ी के बराबर में सिलेरियो गाड़ी में सवार युवक भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सेलेरियो कार सवार युवक ने और उनकी गाड़ी के बिल्कुल बराबर में अपनी गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे उनका दरवाजा नहीं खुल रहा था। इसी बीच संजय और दीपक भी खाना लेकर गाड़ी के पास पहुंचे तो उनकी आरोपियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सेलेरियो कार सवार आरोपी ने अरुण की गाड़ी का ईट से शीशा तोड़कर उन्हें बाहर खींच लिया और मार पिटाई शुरू कर दी। 

आरोपियों ने अरुण के सिर में से कई बार हमला किया जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इसे देखकर संजय और दीपक भी वहां से भाग गए। भाई अनिरुद्ध का आरोप है कि कार सवार युवक ने फोन करके अन्य आरोपियों को भी मौके पर बुलाया था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार लोग मौके पर पहुंचे तो अरुण उन्हें लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई पुलिस अरुण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गई वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पिता कंवरपाल ने टीला मोड़ थाने में दोस्त संजय और दीपक के अलावा अन्य के खिलाफ हत्या व तोड़फोड़ करने का मुकदमा कराया है। उधर घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पूरी घटना ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा एक कार सवार युवक ने भी अरुण को पीटने की वीडियो बनाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बुधवार सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिवार और गांव के लोगों ने टीला मोड़ थाने का घेराव किया व सड़क जाम की। इससे लोनी भोपुरा रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। 


क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद पूनम मिश्रा और थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने पुलिस फोर्स की मदद से लोगों को शांत करा कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। थे उनका गुस्सा शांत हुआ। परिवार के लोग और उनके शव को एंबुलेंस में रख कर ले गए थे। परिजन शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे कि पुलिस ने तुरंत उन्हें वहां से हटा दिया। सीओ पूनम मिश्रा का कहना है कि पिता और सेवानिवृत्त दरोगा कंवरपाल की तरफ से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed