{"_id":"5ff4a5b10b1213022307b1b3","slug":"muradnagar-cremation-ground-accident-news-contractor-ajya-tyagi-revealing-30-percent-commission-give-officers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट हादसा: अधिकारियों को देना पड़ा था 30 परसेंट कमीशन, ठेकेदार अजय त्यागी का कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट हादसा: अधिकारियों को देना पड़ा था 30 परसेंट कमीशन, ठेकेदार अजय त्यागी का कबूलनामा
Tue, 05 Jan 2021 11:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
muradnagar crematorium accident
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मुरादनगर हादसे में मौत की छत भ्रष्टाचार के पिलर पर खड़ी की गई थी। नगर पालिका ईओ व अन्य अधिकारियों ने 16 लाख की रिश्वत लेकर श्मशान घाट के गलियारे के निर्माण का ठेका दिया था। 24 मौतों के जिम्मेदार ठेकेदार अजय त्यागी ने पुलिस पूछताछ में यह बात कबूल की।
गाजियाबाद हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने उसने टेंडर प्रक्रिया में 28 से 30 परसेंट कमीशन दिए जाने की बात मानी। घंटों तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने श्मशान घाट के गलियारे के निर्माण में अजय त्यागी के पार्टनर रहे संजय गर्ग निवास नेहरू नगर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मुरादनगर श्मशान घाट हादसा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मुरादनगर के श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने से अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 24 लोगों की दबकर मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। इस संबंध में पुलिस नगर पालिका ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष व ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और गबन का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cremation Ground Accident News
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार सुबह ईओ, जेई व सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार अजय त्यागी निवासी राजनगर सेक्टर-7 पर सोमवार रात साढ़े 8 बजे 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। इनाम के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने उसे भी दबोच लिया था।
विज्ञापन
अस्पताल में शव
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अजय त्यागी से पूछताछ के आधार पर निर्माण कार्य में उसके पार्टनर रहे संजय गर्ग निवासी नेहरू नगर को भी गिरफ्तार किया गया है। श्मशान घाट हादसे में अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।