फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Munni left Congress the "infamous" was not working sp ...

कांग्रेस छोड़ मुन्नी हुए ‘बदनाम’...सपा भी न आई काम

Thu, 26 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 26 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Munni left Congress the "infamous" was not working sp ...
सुरेंद्र कुमार मुन्नी - फोटो : अमर उजाला
 ‘मुफ्त हुए बदनाम...गौरी तोसे नैना लड़ा के।’ वर्तमान में कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी का हो गया है। टिकट की चाह में कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थामने वाले मुन्नी को उस समय झटका लगा, जब सपा-कांग्रेस का गठबंधन हो गया।
विज्ञापन


मुरादनगर सीट से सपा का हाथ आया टिकट भी न केवल फिसल गया, बल्कि उनके विरोधी खेमे के सुरेंद्र प्रकाश गोयल के हाथ में चला गया। हालत अब यह है कि सपाई एक ओर जहां मुन्नी को अपनी पार्टी का सदस्य भी नहीं मान रहे, वहीं कांग्रेसी उन्हें बागी बता रहे हैं। हालांकि सुरेंद्र कुमार मुन्नी का दावा है कि वह आज भी सपा में पूरी आस्था रखते हैं और अखिलेश यादव केही साथ हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी कांग्रेस से भी टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन यहां उनका विरोधी खेमा ज्यादा सक्रिय था। लगा कि पार्टी से टिकट नहीं मिलेगा तो मुन्नी सपा के एक युवा नेता के साथ लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा चली कि सुरेंद्र मुन्नी सपा से मुरादनगर के उम्मीदवार बना दिए गए हैं। किस्मत ने फिर पलटी मारी और मुरादनगर विधानसभा सीट कांग्रेस-सपा गठबंधन में कांग्रेस के खाते में चली गई।

उनके विरोधी खेमे के माने जाने वाले पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल को प्रत्याशी बना दिया गया। अब मुन्नी न इधर के रहे न उधर के। कांग्रेस में वह रहे नहीं और सपाई उन्हें अपना नहीं मान रहे। सपा के कार्यक्रमों और बैठकों में भी वह नजर नहीं आ रहे हैं।
..
कोट्स
टिकट मिले न मिले, मैं सपा का कार्यकर्ता हूं और अखिलेश यादव के साथ रहूंगा। चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए जी जान से काम करूंगा। पार्टी में मेरी पूरी आस्था है। - सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व विधायक

सुरेंद्र कुमार मुन्नी के पार्टी ज्वाइन करने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। न ही हाईकमान से इस संबंध में कोई निर्देश मिले हैं। उन्होंने खुद भी महानगर संगठन को ज्वाइनिंग का कोई पत्र नहीं दिया। पार्टी की मीटिंग या कार्यालय में भी नहीं आए। - संजय यादव, महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी


सुरेंद्र कुमार मुन्नी अब कांग्रेस में नहीं है। वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। कांग्रेस से अब उनका कोई मतलब नहीं है। - हरेंद्र कसाना, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed