फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Munnalal became Manveer and got the job of constable, suspended

Ghaziabad News: मुन्नालाल से मनवीर बन पाई आरक्षी की नौकरी, निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Munnalal became Manveer and got the job of constable, suspended
गाजियाबाद। शैक्षिण प्रमाण पत्रों में हेरीफेरी कर यूपी पुलिस में आरक्षी की नौकरी पाने वाले मनवीर सिंह को डीसीपी पुलिस लाइन निमिष पाटील ने निलंबित कर दिया है। साथ ही आरक्षी के खिलाफ कविनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन व प्रभारी पुलिस लाइन निमिष पाटील ने बताया कि जनपद मथुरा की रजवन कालोनी में रहने वाले सोनवीर सिंह ने दो माह पूर्व पुलिस लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। सोनवीर का आरोप है कि उनके तहेरे भाई मनवीर सिंह निवासी ग्राम छोटी वल्लभ थाना गोंडा तहसील इग्लास जनपद अलीगढ़ ने शैक्षिण प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर वर्ष 2006 में अवैध तरीके से आरक्षी की नौकरी पा ली है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरक्षी मनवीर सिंह ने कक्षा एक से आठ तक मुन्ना पुत्र इंद्रपाल सिंह के नाम से, जबकि कक्षा आठ से 10 तक मुन्ना लाल के नाम से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद स्नातक तक की शिक्षा मनवीर सिंह नाम से ग्रहण की और उम्र भी हेराफेरी कर चार वर्ष कम दर्शाई। वर्ष 2006 में हेराफेरी किए गए इसी शैक्षिक प्रमाण पत्र से पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनाती पा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी पुलिस लाइन लिपी नगायच ने जांच की तो आरोप सत्य पाए। डीसीपी ने बताया कि जांच के बाद आरक्षी मुन्ना उर्फ मुन्नालाल उर्फ मनवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed