{"_id":"6583420d9962cb3bc80a4a0d","slug":"municipality-team-reached-gherav-to-remove-encroachment-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-1550-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका टीम घेराव
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के रेलवे रोड पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची नगर पालिका की टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। खोखा-पटरी दुकानदारों ने हंगामा करते हुए टीम का घेराव किया और बुलडोजर के आगे लेट गए। इस पर टीम चार दिन का समय देकर वापस लौट गई।
रेलवे रोड पर शहीद मेजर आशाराम त्यागी स्मारक स्थल से रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों तरफ ठेली और खोखे आदि रखे हुए है। लोगों ने अधिकारियों से अतिक्रमण की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने खोखा पटरी हटाने का नोटिस जारी किया था। मगर इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक अंकित चौधरी पालिका की टीम और पुलिस बल के साथ बुधवार को अतिक्रमण हटाने रेलवे रोड पहुंचे। जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो खोखा पटरी दुकानदार विरोध करने लगे और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुलडोजर के सामने लेट गए। करीब आधा घंटा हंगामा चला। समझाने के बाद भी खोखा पटरी वाले नहीं माने। उन्होने कहा कि खोखा पटरी हटने से वह बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होने चेतावनी दी कि अगर उनका उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ईओ ने बताया कि चार दिन का समय दिया गया है। अगर चार दिन में खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो पुलिस बल को साथ लेकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।