{"_id":"58ab31684f1c1b4a55b23634","slug":"municipal-wards-would-library","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों में लाइब्रेरी बनाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों में लाइब्रेरी बनाएगा नगर निगम
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
लाइब्रेरी
- फोटो : अमर उजाला
सड़क, सीवर, नाली के साथ-साथ नगर निगम लोगों को लाइब्रेरी की सुविधा भी देगा। नगर निगम ने दो वार्डों में लाइब्रेरी बनाने की प्लानिंग कर टेंडर जारी कर दिए हैं। अब आचार संहिता हटने के बाद इन लाइब्रेरी का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने एक लाइब्रेरी संजय नगर एम-ब्लाक के पार्क में बनाई जानी प्रस्तावित की है। इसके निर्माण पर 5.84 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वार्ड-33 में बनने वाली इस लाइब्रेरी में लोगों के लिए अखबार और जनता के सहयोग से किताबें भी रखी जाने की योजना है। दूसरी ओर, वार्ड-53 में भी नगर निगम लाइब्रेरी का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
संजय नगर की अपेक्षा यहां बनाए जाने वाली लाइब्रेरी बड़ी होगी। इस पर नगर निगम 29.98 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर निगम के चीफ इंजीनियर आरके मित्तल ने बताया कि दोनों पुस्तकालय के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, लेकिन आचार संहिता की वजह से निर्माण रुका हुआ है। अब आचार संहिता हटने के बाद इनका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन