फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation will supply drinking water in industrial areas UPSIDA will provide the funds.

UP: औद्योगिक क्षेत्रों में नगर निगम ही करेगा पेयजल सप्लाई, यूपीसीडा देगा पैसा; इसलिए नहीं लिया हैंडओवर

Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
सार

अधूरे काम व जर्जर लाइनों के कारण यूपीसीडा ने औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का जिम्मा नहीं लिया। नगर निगम ही आपूर्ति करेगा, जिसका 1.29 लाख रुपये खर्च यूपीसीडा देगा।

विज्ञापन
Municipal Corporation will supply drinking water in industrial areas UPSIDA will provide the funds.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का जिम्मा अब भी नगर निगम के पास ही रहेगा। यूपीसीडा ने अधूरे काम और जर्जर लाइनों का हवाला देकर हैंडओवर लेने से मना कर दिया है। इसके बदले पेयजल सप्लाई पर होने वाला खर्च यूपीसीडा वहन करेगा।

विज्ञापन


यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता ब्रह्म सिंह ने बताया कि कविनगर और साउथ साइट जीटी रोड समेत नगर निगम सीमा में आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में पहले की तरह नगर निगम ही पेयजल आपूर्ति करेगा। दो साल पहले औद्योगिक क्षेत्रों का हैंडओवर यूपीसीडा को हो चुका है। यहां विकास कार्यों की जिम्मेदारी प्राधिकरण की है, लेकिन पेयजल आपूर्ति को यूपीसीडा ने हैंडओवर नहीं लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पिछले दिनों उद्यमियों की ओर से पेयजल सप्लाई को लेकर कई शिकायतें आई थीं। सर्वे में पता चला कि कई स्थानों पर पेयजल लाइनें टूटी हैं और कई जगह कनेक्शन ही नहीं किए गए हैं। यह मुद्दा उद्योग बंधुओं की बैठक में डीएम के समक्ष भी उठा। यूपीसीडा अधिकारियों का कहना है कि हैंडओवर के बाद पेयजल सप्लाई दुरुस्त करने में लंबा समय और धन खर्च होगा। इसी वजह से हैंडओवर लेने से इन्कार किया गया है।

विज्ञापन

1.29 लाख महीना देगा यूपीसीडा
नगर निगम से पेयजल सप्लाई के खर्च का प्रस्ताव मांगा गया था। नगर निगम ने करीब 1 लाख 29 हजार रुपये प्रति माह का शुल्क बताया है। कविनगर और एसएसजीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र के लिए 1 लाख 28 हजार 500 रुपये महीने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसे संस्तुति के लिए कानपुर मुख्यालय भेजा गया है। उद्योगों को अब नगर निगम के माध्यम से ही पेयजल मिलता रहेगा, लेकिन इसका भुगतान यूपीसीडा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed