फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal corporation will seal the property of defaulters of more than 50 thousand

Ghaziabad News: 50 हजार से अधिक के बकायेदारों की संपत्ति सील करेगा नगर निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will seal the property of defaulters of more than 50 thousand
गाजियाबाद। 50 हजार से अधिक के बकायेदारों की संपत्तियां नगर निगम सील करेगा। इसी के साथ बकायेदारों से 12 फीसदी ब्याज के साथ गृहकर की वसूली की जाएगी। 31 मार्च के बाद अब बड़े बकायेदारों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। शुक्रवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन करीब 20 करोड़ का बकाया जमा कराया गया है। पूरे वित्तीय वर्ष में 206 करोड़ 47 लाख रुपये गृहकर निगम ने वसूल किया है।
विज्ञापन

नगर निगम में करीब साढ़े पांच लाख संपत्तियों से नगर निगम को गृहकर मिलता है। बीते वित्तीय वर्ष में 230 करोड़ कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डाॅ. संजीव सिन्हा ने बताया कि लक्ष्य के मुकाबले करीब 90 फीसदी की वसूली की गई है।
विज्ञापन



50 हजार से अधिक के चार हजार बकायेदार
50 हजार रुपये से अधिक के करीब चार हजार बकायेदार हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या औद्योगिक क्षेत्र से हैं। वसुंधरा जोन पहले स्थान पर है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि सोमवार से इन बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। अभियान 15 अप्रैल तक निरंतर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किस जोन ने की कितनी फीसदी वसूली
कविनगर जोन 91 फीसदी
वसुंधरा जोन 87 फीसदी
मोहननगर जोन 89 फीसदी
सिटी जोन 86 फीसदी
विजय नगर जोन 85

10 बड़े बकायादार
वसुंधरा
वीपीएल डिस्प्ले डिवाइसेस 14319711
प्रभजीत सिंह 24987477
-------------
मोहननगर जोन
हिंदुस्तान केयर हाउस भवन 1242429
गुलाबों देवी भवन 123442
--
कविनगर जोन
होटल मेला प्लाजा 5592909
प्रवीन कुमार गुप्ता 1009989
-
सिटी जोन
संजय सिंह यादव 1073511
मनोहरी विद्या केंद्र 33651184

विजयनगर जोन
प्रताप विहार मकान नंबर सी 133 110100
प्रताप विहार मकान नंबर सीएस 41 98057
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed