फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation recovered 76 lakhs, sealed a shop in Nehru Nagar

Ghaziabad News: नगर निगम ने वसूले 76 लाख, नेहरू नगर में एक दुकान सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation recovered 76 lakhs, sealed a shop in Nehru Nagar
गाजियाबाद। नगर निगम ने बुधवार को बकाया सपंत्ति कर की वसूली के लिए पांचों जोन में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 76 लाख की रुपये की वसूली की गई। सिटी जोन में नगर निगम का करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया जमा नहीं करने पर दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नेहरू नगर में नगर निगम की दुकान का आवंटन किया गया है। दुकान संख्या एक पर करीब एक लाख 18 हजार किराया बकाया चला आ रहा था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा ने बताया कि मौके पर करीब 44 हजार रुपये दुकानदार की ओर से जमा कराया गया है। दुकान को सील कर दो दिन के अंदर बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। पूर्व में कई बार दुकानदार को नोटिस भेजा गया था। इस मौके पर संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



167 करोड़ की हो चुकी वसूली
नगर निगम के कर विभाग को मौजूदा वित्तीय वर्ष में 230 करोड़ रुपये बकाया वसूली का लक्ष्य दिया गया है। कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 167 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। नगर निगम क्षेत्र में करीब साढ़े पांच लाख संपत्तियां है। 31 मार्च तक बकाया जमा नहीं करने वालों को एक अप्रैल से 12 फीसदी ब्याज के साथ बकाया जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed