फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   muncipal bond by nagar nigam

30 अगस्त तक नगर निगम जारी कर देगा म्युनिसिपल बांड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
muncipal bond by nagar nigam
30 अगस्त तक निगम जारी करेगा म्युनिसिपल बांड
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीवरेज के पानी को शोधित कर चार औद्योगिक क्षेत्रों को देने की योजना पर काम शुरू करने के लिए नगर निगम इसी महीने म्युनिसिपल बांड जारी करेगा। निगम ने इसके लिए मॉनीटरिंग एजेंसी तय कर दी है। 15 अगस्त तक पांच साल की बैलेंस शीट तैयार कर अब क्रेडिट रेटिंग करने वाली संस्थाओं के पास जमा करने की तैयारी की जा रही है। बांड जारी कर नगर निगम 150 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाकर 232 करोड़ की इस वाटर ट्रीटमेंट की योजना पर काम शुरू करेगा।
बीती 15 जुलाई को लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में गाजियाबाद और लखनऊ नगर निगमों को बांड जारी करने की मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद नगर निगम ने बांड जारी करने से पहले जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम के लेखा विभाग के अधिकारी नगर निगम की बैलेंस शीट तैयार करा रहे हैं। यह बैलेंस शीट तैयार होने के बाद नगर निगम की क्रेडिट रेटिंग होगी। इस रेटिंग के आधार पर तय होगा कि निगम को किस ब्याज दर पर मार्केट से पैसा मिल सकेगा। आचार संहिता से पूर्व नगर निगम को एसओ एए क्रेडिट रेटिंग मिली थी, लेकिन पांच माह बीत जाने के चलते नगर निगम को दोबारा रेटिंग करानी होगी। नगर निगम ने एसबीआई कैपिटल और कार्वी संस्था को अपने साथ जोड़ा है। एसबीआई कैपिटल को ट्रस्टी बनाया गया है। कार्वी संस्था नगर निगम का सेबी (सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) से संबंधित कार्यों की मॉनीटरिंग करेगी।
विज्ञापन

--
10 साल के लिए पैसा लेगा निगम
नगर निगम 10 साल के लिए मार्केट से 150 करोड़ रुपये लेगा। इस रकम की वापसी छठे साल में शुरू होगी, लेकिन इस छह साल की अवधि में हर माह नगर निगम को ब्याज और मूलधन की रकम एक अलग खाते में जमा करनी होगी, ताकि छठे साल निवेशकों को रकम दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पानी बेचकर आमदनी करेगा निगम
नगर निगम साहिबाबाद, लोनी, राजेंद्र नगर और श्यामपार्क औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज के पानी को शोधित करके बेचेगा। इसके लिए टर्सरी प्लांट (तीन बार सीवरेज शोधित करने का प्लांट) इंदिरापुरम में लगाया जाएगा। इंदिरापुरम में नगर निगम को प्रतिदिन 76 एमएलडी सीवरेज मिलता है। इसको शोधित कर 40 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) उद्योगों को दिया जाएगा।

--
कोट
नगर निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अगस्त तक बैलेंस शीट तैयार कर क्रेडिट रेटिंग करने वाली एजेंसी के पास भेज दी जाएंगी। क्रेडिट रेटिंग मिल जाने के बाद सेबी में नगर निगम को लिस्टिंग कराकर 30 अगस्त तक बांड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 232 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में 150 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाए जाएंगे, बाकी रकम अवस्थापना निधि से खर्च की जाएगी।
- अरुण कुमार मिश्रा, अकाउंट ऑफिसर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed