फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mumbai Ayurvedic doctor accused of embezzling Rs 18.75 lakh, FIR registered

Ghaziabad News: मुंबई के आयुर्वेदिक चिकित्सक पर 18.75 लाख हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Ayurvedic doctor accused of embezzling Rs 18.75 lakh, FIR registered
इंदिरापुरम। वैभवखंड स्थित एक्सप्रेस गार्डन निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने व्यापार के नाम पर मुंबई के आयुर्वेदिक चिकित्सक पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिरी दर्ज कराई है। आरोप है कि मछली बीज विकास व्यापार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर आरोपी ने पहले 12.25 लाख रुपये लिए। इसके बाद बेटे को इंजीनियरिंग कराने के नाम पर 6.50 लाख उधार ले लिए। मामला वर्ष 2019 का है। पीड़ित ने 24 मार्च की रात प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2019 में वह महाराष्ट्र यवतवाल में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 367 परियोजना में टीम लीडर कार्यरत थे। वहां पर मुंबई के पांडुरना रोड स्थित यवतवाल के संभाजी नगर निवासी डॉ. प्रवीण नागोरावजी के डॉ. प्रवीण से उनकी मुलाकात हुई। आरोपी ने उन्हें मछली बीज विकास व्यापार में निवेश से मोटा मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद कमल फिश सीड सेंटर नाम से व्यापार शुरू किया। निष्क्रिय साझेदार बनाकर 13 जून 2019 से आठ नवंबर 2019 के बीच 12.25 लाख रुपये निवेश कराए। कुछ समय बाद उन्होंने आरोपी से व्यापार का हिसाब-किताब मांगा तब टालमटोल शुरू कर दी। यहां तक कि अकाउंट शीट भी नहीं दिखाई। रकम वापस मांगी तो आरोपी दो चेक दिए। लेकिन वह बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में बयान के लिए आरोपी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed