{"_id":"6ab106e3696ac0f438041160","slug":"multiple-rounds-were-fired-between-two-groups-during-property-dispute-in-loni-ghaziabad-young-man-hit-in-leg-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 10 से ज्यादा राउंड चली गोलियां, युवक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 10 से ज्यादा राउंड चली गोलियां, युवक के पैर में लगी गोली
Mon, 21 Sep 2026 03:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 21 Sep 2026 03:58 PM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। शिव वाटिका कॉलोनी के पास 10 से अधिक राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
गाजियाबाद में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के नहर रोड़ स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के पास संपत्ति विवाद पर दो पक्षों में जमकर गोलियां चली। करीब 10 से अधिक राउंड गोली चलने की आवाज लोगों को सुनाई दी। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शिव वाटिका कॉलोनी के पास दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि करीब 400 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। संदीप उर्फ संजय पुत्र कृष्ण पाल निवासी बेहटा हाजीपुर के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन