{"_id":"57435dce4f1c1b612769087d","slug":"multinational-companies-will-contract-with-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीनेशनल कंपनियों से करार करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीनेशनल कंपनियों से करार करेगा निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम जल्द ही आईटी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर मैनेजमेंट सेक्टर में काम करने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों से करार करेगा। 26 मई को निगम सभागार में इन कंपनियों के पदाधिकारी, निगम अधिकारियों और मेयर की मौजूदगी में मीटिंग होगी।
विज्ञापन
यह कंपनियां अपने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन करेंगी। इनमें से कुछ कंपनियों के साथ करार कर नगर स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल करेगा। 27 मई को निगम अधिकारी और महापौर शहर की आरडब्ल्यूए, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रपोजल में केंद्र सरकार को जानकारी देगा कि उनके पास पानी के इंतजाम के लिए वाटर मैनेजमेंट, कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और तकनीकी प्रोजेक्ट के लिए आईटी कंपनियां हैं।
विज्ञापन
उनसे एमओयू भी साइन कर लिया गया है। निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे स्मार्ट सिटी प्रपोजल और बेहतर हो सकेगा। 26 मई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इन कंपनियों के साथ बैठक होगी।
प्रेजेंटेशन को देखकर निगम अधिकारी निर्णय लेंगे कि किस कंपनी के साथ करार किया जाएगा। उधर, 27 मई को निगम अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, व्यापारियों और अन्य सामाजिक संगठनों को बुलाया है। इनके पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव लिए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों को बुलाया गया है। हर क्षेत्र की एक्सपर्ट कंपनियों से करार किया जाएगा। ताकि स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में बेहतर तरीके से काम किया जा सके। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त