फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mr. Speaker, leaving the workers, the ticket was given to the leader's wife.

Ghaziabad News: अध्यक्ष जी, कार्यकर्ताओं को छोड़कर नेता की पत्नी को दे दिया टिकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mr. Speaker, leaving the workers, the ticket was given to the leader's wife.
गाजियाबाद। भाजपा में कार्यकर्ताओं के टिकट कटने पर शुरू हुआ बवाल थमा नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलने पहुंचीं महिला कार्यकर्ताओं ने टिकट देने में धांधली का आरोप लगाया। वार्ड-10 से पार्षद पद के टिकट की दावेदार प्रियंका पांडेय ने आरोप लगाया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के नाम काटकर पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष की पत्नी को टिकट दे दिया। वार्ड-9 से टिकट की दावेदार व भाजपा के नंदग्राम मंडल की संयोजक नीलम त्यागी ने पार्टी पदाधिकारियों पर उनका टिकट काटकर अनारक्षित वार्ड में ओबीसी की महिला को टिकट देने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आरडीसी में मेयर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय परिसर में भाषण पूरा कर मंच पर बैठे ही थे कि टिकट कटने से नाराज महिला कार्यकर्ता प्रियंका पांडेय मंच के पास पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वार्ड-10 में पार्टी कार्यकर्ताओं का टिकट काटकर पूर्व महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी की पत्नी को देना कौन सा न्याय है। उन्होंने कहा कि नेता की पत्नी ने पूरे पांच साल में एक दिन भी वार्ड में जाकर पार्टी का काम नहीं किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया। इस पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें मंच पर नहीं पहुंचने दिया। इसके बाद उनका गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर विरोध जताया।
विज्ञापन

वार्ड-10 शिब्बनपुरा, पटेल नगर से टिकट की दावेदार और नंदग्राम मंडल की संयोजक नीलम त्यागी ने भी टिकट कटने पर नाराजगी जताई और प्रदेश अध्यक्ष से मिलने मंच पर पहुंच गई। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पूरा माजरा बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड-9 अनारक्षित श्रेणी में है और पार्टी के कुछ नेताओं ने यहां ओबीसी प्रत्याशी शीतल चौधरी को टिकट दे दिया। पार्टी ने उन्हें 2017 में भी टिकट नहीं दिया और अब दोबारा नजरअंदाज कर दिया। नंदग्राम में एशियन काॅन्वेंट के नाम से स्कूल संचालित करने वाली नीलम त्यागी का कहना है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


सपा की आईटी सेल ने ट्वीट किया विरोध का वीडियो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के सामने टिकट करने से नाराज महिला कार्यकर्ताओं के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी के आईटी सेल ने इस वीडियो के साथ ट्वीट कर भाजपा संगठन और प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा। ट्वीट में लिखा गया है कि परिवारजनों को रेवड़ी की तरह टिकट बांटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मत सोचो कि टिकट नहीं मिला तो राजनीतिक करियर खत्म हो गया : प्रदेश अध्यक्ष

टिकट कटने पर पार्टी में उठे बगावती सुरों के मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने भाषण में भी प्रमुखता से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता यह न सोचें कि टिकट नहीं मिला तो राजनीतिक करियर खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने पर भी वह हार गए थे, इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया और अब प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को आरक्षण मिलता है। सपा और बसपा में एक ही नेतृत्व अभी तक चलता आ रहा है, जबकि 1992 से अब तक भाजपा में 10 राष्ट्रीय अध्यक्ष बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता निराश न हो।


भाजपा के कई बागी नेताओं को मिला चुनाव चिन्ह, चुनाव मैदान में डटे
टिकट कटने से नाराज कई बागी नेता मान-मनौवल के बाद भी नहीं माने। वह अभी भी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। वार्ड-39 से निवर्तमान पार्षद हिमांशु लव के बेटे मनु लव, वार्ड-84 राजनगर से पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, वार्ड-33 से निवर्तमान पार्षद रेखा जैन के पति अरुण जैन, वार्ड-83 से निवर्तमान पार्षद कुसुम सिंह समेत कई अन्य उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लेने से इन्कार कर दिया है। शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed