फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MP VK Singh reached to know the condition of Union Minister Mahendra Nath Pandey

Ghaziabad: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ का हाल जानने पहुंचे वीके सिंह, घुटने की सर्जरी के लिए हुए थे भर्ती

Sat, 25 Feb 2023 03:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Feb 2023 03:38 PM IST
सार

अस्पताल के ऑपरेशनल हेड डॉक्टर सुनील डागर ने बताया कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के बाएं पैर में घुटने का दर्द लगातार बढ़ रहा था। उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत महसूस होती थी। घुटने की सर्जरी के लिए वह 18 फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
MP VK Singh reached to know the condition of Union Minister Mahendra Nath Pandey
मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का हाल जानने पहुंचे एमपी वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का शनिवार दोपहर सांसद वीके सिंह स्वास्थ्य हाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने मंत्री से कुछ देर बात कर घुटने की सर्जरी के बारे में पूछा। इससे पहले अस्पताल के एमडी डॉक्टर पी एन अरोड़ा ने सांसद को बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


अस्पताल के ऑपरेशनल हेड डॉक्टर सुनील डागर ने बताया कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के बाएं पैर में घुटने का दर्द लगातार बढ़ रहा था। उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत महसूस होती थी। घुटने की सर्जरी के लिए वह 18 फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां उनका कई विभागों से डॉक्टरों की टीम उपचार में लगी है। चार दिन पहले उनके घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल चिकित्सकों ने उन्हें दो से तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का हाल जाना। वह यहां अस्पताल में करीब आधा घंटे मंत्री के साथ रुके थे। अस्पताल के एमडी डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने सांसद को केंद्रीय मंत्री के उपचार की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed