{"_id":"67925cdfbeccac3b2c0b78cc","slug":"moving-car-caught-fire-on-indirapuram-highway-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: एनएच पर आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचा चालक; दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: एनएच पर आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचा चालक; दमकल विभाग ने पाया काबू
Thu, 23 Jan 2025 08:44 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:44 PM IST
सार
गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ हाईवे पर एक कार में अचानक आग लग गई। कार का चालक सुरक्षित है और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभयखंड चौकी क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर दिल्ली से मेरठ की तरफ जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार चालक मेरठ निवासी हितेश शर्मा ने समझदारी दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकले।
विज्ञापन
इसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल को फोन किया। जब तक दमकल की टीम पहुंची तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। वैशाली फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की टीम ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि हादसे में गाड़ी चालक हितेश शर्मा सुरक्षित हैं। शुरूआती जांच में कार के सीएनजी से चलने और उसके अगले हिस्से में स्पार्किंग व अचानक आग लग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन