फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MoU signed between KITE and Malaysia University

Ghaziabad News: काईट और मलेशिया यूनिवर्सिटी के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between KITE and Malaysia University
मुरादनगर। काईट ने इंटी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, मलेशिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। वर्चुअल हस्ताक्षर समारोह में इंटी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. शम्सुल नाहर अब्दुल्ला और काईट के निदेशक अकादमिक डॉ. आदेश पांडे की उपस्थिति रही।
विज्ञापन


प्रो. डॉ. शम्सुल नाहर अब्दुल्ला ने कहा, काईट के साथ यह सहयोग ज्ञान साझाकरण, नवाचार और शैक्षणिक विकास के नए द्वार खोलता है। हम एक ऐसे संस्थान के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं जो उत्कृष्टता और वैश्विक संपर्क के हमारे दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है। साथ मिलकर हम दोनों संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के लिए परिवर्तनकारी शिक्षण अनुभव तैयार कर सकते हैं। डॉ.आदेश पांडे ने कहा, यह समझौता ज्ञापन एक वैश्विक रूप से समृद्ध शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डीन डॉ. रेखा कश्यप, डॉ. आशीष कर्णवाल, डॉ. पुनीत गोस्वामी, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. हर्ष खट्टर, डॉ. के. नागराजन, डॉ. रुचिता गौतम, डॉ. प्रीति चिटकारा, डॉ. मधु गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article