{"_id":"6a247685aaa7004c3e050dd1","slug":"motorcyclist-injured-in-collision-with-bus-report-filed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-902898-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, रिपोर्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद। पटेलनगर सोमबाजार स्थित सिग्नल पर सड़क पार करने के दौरान परिवहन निगम की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जमीन पर गिरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले में बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना चार जून को सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर सोम बाजार सिग्नल पर हुई। सुभाषनगर निवासी शिकायतकर्ता अनुपम चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 11 बजे उनके पिता उदल सिंह घर से पटेलनगर सोम बाजार पर कुछ कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान सिग्नल पर सड़क पार करने के दौरान परिवहन निगम की बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिकायतकर्ता के पिता जमीन पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में सिहानी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।