{"_id":"6a1c90f5845544d1080dcb5c","slug":"mother-says-encounter-justified-everyone-should-be-punished-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19552-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मां बोलीं- एनकाउंटर ठीक, सबको मिले सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मां बोलीं- एनकाउंटर ठीक, सबको मिले सजा
विज्ञापन
खोड़ा। उन लोगों ने मेरे जीने का सहारा छीन लिया। न अपना मकान है न ही रोजगार। अब कैसे जिऊंगी। जिन लोगों ने मेरे साथ ऐसा किया है, उनके साथ भी ऐसा ही हो। यह बातें सूर्या की मां सरोज ने रविवार सुबह बेटे को याद करते हुए कहीं।
वहीं, जब पुलिस ने परिवार को असद को मुठभेड़ में ढेर करने की बात बताई, तब उन्हें कुछ संतुष्टि हुई। हालांकि, परिवार ने कहा कि इस बात पर तब तक यकीन नहीं करेंगे जब तक असद का शव नहीं दिखाया जाता। पुलिस अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के समझाने पर परिजनों को यकीन हुआ।
रविवार की सुबह सूर्या की गली में लोगों का एकत्र होना शुरू हो गया। पत्रकारों से हुई बातचीत में सूर्या की मां सरोज ने कहा कि एनकाउंटर की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, लेकिन बाकी आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मेरे जीने का सहारा छीन लिया है। उनके साथ भी ऐसा ही होना चाहिए।
विज्ञापन
घर के बाहर फोटो रख दी श्रद्धांजलि : सूर्या की शुक्रवार दोपहर नोएडा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद से सूर्या के घर पर स्थानीय लोगों से लेकर हिंदू संगठनों और राजनैतिक दलों के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार को भी यही नजारा नवनीत विहार में दिखाई दिया। हर गली लोगों से भरी हुई थी। सूर्या के घर वाली गली में पांव रखने की जगह नहीं थी। बड़ी संख्या में लोग परिवार से मिलने पहुंच रहे थे। इसके बाद परिजनों ने घर के बाहर सूर्या का फोटो रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
किसी को बख्शा नहीं जाएगा : रविवार सुबह कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने सूर्या को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हम और सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवार को जो बाकी आश्वासन दिए गए हैं उन्हें लेकर सरकार से लगातार बातचीत चल रही है।
बुलंदशहर ले गए शवः
वारदात के बाद से असद का परिवार घर पर नहीं है। उसके पिता नवनीत विहार स्थित मदरसा वाली गली में दूसरी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहते थे। करीब छह माह पहले गली नंबर दो स्थित मकान को बेचकर किराये के मकान में रहने गए थे।
असद के भाई-भाभी खोड़ा में ही अलग मकान में किराये पर रहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद असद का शव परिवार को सौंपा जाना था। पुलिस के पास परिजनों का कोई सुराग नहीं है। ऐसे में बुलंदशहर निवासी असद के चाचा शाबुद्दीन को सूचना दी गई। रविवार दोपहर शाबुद्दीन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को बुलंदशहर ले गए।