{"_id":"66fddcfdeac6bc0b010a79a6","slug":"mother-in-law-and-father-in-law-arrested-for-pressurizing-married-woman-to-convert-to-religion-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104100-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। विजयनगर कॉलोनी निवासी विवाहिता संगीता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले सास-ससुर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सास-ससुर और जेठ का बेटा और उसके साथी विवाहिता पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विजयनगर कॉलोनी निवासी विवाहिता संगीता ने बीते 21 सितंबर को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सास-ससुर व जेठ के बेटे और उसके साथियों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा शिकायत की थी। संगीता ने आरोप लगाया था कि उस पर पूरे परिवार सहित धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रलोभन भी दे रहे थे। धर्म नहीं बदलने पर उसे प्रताड़ित कर संपत्ति से बेदखल करने का दबाव बनाया जा रहा था।
एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सास अशरफी ससुर विजयपाल और जेठ के बेटे आशु व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी अशरफी ससुर किशनलाल निवासी विजयनगर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने पोते आशु व पोलूस मसीह व पास्टर रासी बलियार सिंह के उकसाने पर संगीता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। पुलिस इस मामले में आशु और पोलूस मसीह निवासी मोदीपोन कॉलोनी मोदीनगर व पास्टर रासी बलियार सिंह को पहले ही गिरफ्तार ही गिरफ्तार कर चुकी है।