{"_id":"68466e381c23d5fa6407d8e0","slug":"mother-and-son-travelling-in-car-were-injured-in-firing-in-muradnagar-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में पुरानी रंजिश में चली गोली: मां-बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार से आए थे हमलावर; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में पुरानी रंजिश में चली गोली: मां-बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार से आए थे हमलावर; एक की मौत
Mon, 09 Jun 2025 10:46 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:46 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कार सवार मां-बेटे पर हमला किया गया है। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बेटे की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
मसूरी सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगायच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादनगर के धेदा गांव में रात में कार सवार लोगों ने गांव निवासी पंकज चौधरी और उनकी मां गुद्दी चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में हमलावारों ने घर में घुसकर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें पंकज चौधरी को दो गोलियां और उनकी मां गुद्दी चौधरी को एक गोली लगी।
विज्ञापन
ताजा अपडेट के मुताबिक, अस्पताल में बेटे पंकज की मौत हो गई है तो वहीं मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पंकज व उनकी मां गुद्दी को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह हमला पंकज की पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है फरार हमलावारों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
मसूरी सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगायच ने कहा कि मुरादनगर ग्राम धेदा से सूचना मिली थी कि रात पडोस के गांव के प्रशांत एवं उसके साथियों द्वारा वादी की पत्नी गुड्डी और वादी के पुत्र पंकज पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया।
विज्ञापन
इस सूचना पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों ही घायलों का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन