फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Most contenders in BJ , long queue for ticket in Ghaziabad

UP Nikay Chunav: गाजियाबाद में भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदार, टिकट के लिए लंबी कतार

Thu, 13 Apr 2023 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2023 01:15 AM IST
सार

भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि नगर निगम के 100 वार्डाें में से टिकट पाने के लिए निवर्तमान पार्षदों समेत 1100 कार्यकर्ता बायोडाटा दे चुके हैं।

विज्ञापन
Most contenders in BJ , long queue for ticket in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद दावेदारों की टिकट की दौड़ शुरू हो गई है। राजनीति में हाथ आजमाने वाले सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा से टिकट चाहते हैं। इसी का असर है कि नगर निगम के 100 वार्डाें से 1100 दावेदार अब तक आवेदन जमा कराकर टिकट की कतार में शामिल हो चुके हैं। मेयर पद के लिए 30 दावेदारों ने बायोडाटा संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा है। नगर निगम के अलावा नगर पालिकाओं में भी अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए भी टिकट पाने के लिए कार्यकर्ता हर जुगत लगा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शहरी क्षेत्र में भाजपा का कैडर वोट अन्य राजनीतिक दलों की अपेक्षा ज्यादा है। इसी का असर है कि वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में नगर निगम के 100 वार्डों में से 57 पार्षद भाजपा के जीते थे। इसके बाद अन्य दलों के आठ पार्षदों ने दल बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था। यानी निगम के सदन में भाजपा के 65 पार्षद हो गए थे। कई सीटें ऐसी थी जिनमें भाजपा के पार्षद महज 100 वोटों से भी कम अंतर पर हारे थे। दावेदारों को भाजपा के टिकट में अपनी जीत दिख रही है।
विज्ञापन


ऐसे में पार्षद और मेयर की कुर्सी पर बैठने की चाहत रखने वाले दावेदार भाजपा से टिकट पाना चाहते हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि नगर निगम के 100 वार्डाें में से टिकट पाने के लिए निवर्तमान पार्षदों समेत 1100 कार्यकर्ता बायोडाटा दे चुके हैं। अभी इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मेयर पद के लिए 30 बायोडाटा मिल चुके हैं। खोड़ा-मकनपुर और मुरादनगर पालिका में सभासद और अध्यक्ष पद के दावेदारों की फेहरिस्त भी लंबी है। उनका कहना है कि खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका में सभासदों के लिए 325 और अध्यक्ष पद के 17 दावेदार आवेदन कर चुके हैं। महिला के लिए आरक्षित मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी 12 महिला कार्यकर्ता आवेदन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट कटने पर दल बदलने की भी है तैयारी
नगर निगम में कई पार्षद ऐसे हैं जिनके वार्ड में इस बार आरक्षण बदल गया है। इन वार्डों के निवर्तमान पार्षद अब अपने वार्डाें से खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। महिला के लिए आरक्षित वार्ड में निवर्तमान पार्षद अपनी पत्नी के लिए और अनारक्षित हो जाने पर भी आरक्षित वर्ग के लिए टिकट मांग रहे हैं। हालांकि भाजपा के पदाधिकारी चाहते हैं कि अनारक्षित सीटों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को उतारा जाए। भले ही क्षेत्र में ओबीसी या एससी वर्ग की आबादी ज्यादा हो। ऐसे में कई निवर्तमान पार्षदों के टिकट कटने तय माने जा रहे हैं। यह निवर्तमान पार्षद दूसरे दलों से भी संपर्क साध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed