फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mosquitoes sweep the administration sleep

मच्छरों ने उड़ाई प्रशासन की नींद

Wed, 31 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 31 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mosquitoes sweep the administration sleep
Dengue - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के खौफ से प्रशासन टेंशन में है। इन मच्छरों को पनपने से रोकने और मारने के लिए प्रशासन कार्ययोजना तैयार कर रहा है। डीएम मिनिस्ती एस. ने आदेश दिए हैं कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए जहां आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाए, वहीं इन्हें मारने के लिए सफाई कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक में डीएम मिनिस्ती एस ने कहा कि बरसात के आगामी दो-तीन माह बेहद संवेदनशील हैं। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अफसरों को चाहिए कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रभावी ढंग से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने का कि नालियों में जलभराव, पार्कों एवं सड़कों के किनारे गड्ढों में भरे पानी, गमलों, कूलर, कबाड़ में पड़े टायरों आदि में पानी भरे रहने से डेंगू व मलेरिया के मच्छर पैदा होते हैं। मच्छर पैदा होने की स्थिति ही न बने और जो मच्छर पैदा हो गए हैं, उन्हें कैसे मारा जाए इसके लिये लोगों में जन जागरूकता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने इसके लिए ब्लॉक, तहसील एवं स्थानीय निकायों मे कार्यशाला आयोजित की जाएं। प्रत्येक स्थानीय निकायों में एक-एक कंट्रोल रूम बनाए जाने के निर्देश भी डीएम ने दिए।
डीएम ने कहा कि निगम अपने सभी 3600 सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षित करे और अभियान चलाकर नालियों एवं नालों की सफाई, कूड़ा-करकट आदि का निस्तारण करने के साथ ही फागिंग व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करें।

इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सीडीओ रमेश रंजन, एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, सभी एसडीएम और स्थानीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों पर लगेंगे बैनर-पोस्टर
गाजियाबाद। डेंगू-चिकनगुनिया के प्रति जागरुकता अभियान के  तहत अब गैस एजेंसी और पैट्रोल पंपों पर भी बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया सभी पब्लिक प्लेस पर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे।


इनमें मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में जहां स्लाइड चलाई जाएंगी, वहीं सरकारी स्कूल, इंटर कालेज, डिग्री कालेज के साथ पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। अगले दस दिनों में सभी जगहों पर बैनर-पोस्टर लगवा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed