फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than five thousand TB patients found in the district in 90 days

Ghaziabad News: जिले में 90 दिन में मिले पांच हजार से अधिक टीबी के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
More than five thousand TB patients found in the district in 90 days
गाजियाबाद। टीबी मरीज खोजने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सिर्फ 90 दिन में पांच हजार से अधिक रोगी मिल चुके हैं। इतनी अधिक संख्या में नए मरीज मिलने पर शासन स्तर से मॉपअप राउंड चलाने का निर्देश जारी किया गया है। इस मॉपअप राउंड में टीबी रोगी को लेकर उच्च संक्रमित क्षेत्र (हाई रिस्क एरिया) को कवर किया जाएगा। इन क्षेत्रों में मॉपअप राउंड चलाते हुए फिर से टीबी मरीजों को तलाशा जाएगा। जिससे जिले को हर स्तर पर टीबी मुक्त किया जा सकें।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव का कहना है कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त किया जाना है। इसमें जिला स्तर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में एक सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू किया गया है। 90 कार्यदिवस के अभियान में अभी तक 7.50 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में 5273 मरीज मिल चुके हैं। अभियान 24 मार्च 2025 तक चलेगा। अभियान को लेकर शासन स्तर से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। मॉपअप राउंड के तहत छूटे हुए टीबी मरीजों की तलाश की जाएगी। अभी तक विजयनगर, लोनी, खोड़ा में सबसे अधिक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


हाई रिस्क एरिया का किया जाएगा चयन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि शासन के निर्देश पर 24 मार्च के बाद हाई रिस्क एरिया का चयन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में मॉपअप राउंड चलाते हुए मरीजों की खोज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed