फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than 40 thousand devotees reached Mahamaya Devi temple

Ghaziabad News: महामाया देवी मंदिर पहुंचे 40 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
More than 40 thousand devotees reached Mahamaya Devi temple
महामाया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
मोदीनगर। सीकरी खुर्द गांव स्थित महामाया देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पहले दिन 40 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। मेले की 150 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मेले के चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ.मंजू शिवाच व पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली, एसडीएम डॉ.पूजा गुप्ता, एसीपी ज्ञानप्रकाश राय, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा ने महामाया देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले का शुभारंभ किया। महामाया देवी मंदिर परिसर में चैत्र मास में नवरात्र में मेले लगता है। रविवार को पहले दिन सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में पहले माता शीतला देवी को स्नान कराकर श्रंगार किया गया। मुख्य पुजारी सुनील भगत ने पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की। इसके बाद श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाना शुरू कर दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार पहले दिन से सुबह से शाम तक 40 हजार से अधिक श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। बताया कि अब तक सवा ग्यारह हजार से अधिक जोत श्रद्वालु जा चुके है। सप्तमी से लेकर नवमी तक अधिक भीड़ रहती है। मंदिर परिसर में स्थित वट वक्ष पर फूल चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

महामाया देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा से श्रद्धालु आते है और पूजा अर्चना करते है। इस बार मेले में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दो किलोमीटर दूर बनाई पार्किंग-
नगर पालिका परिषद द्वारा मेले में व्यापक इंतजाम किए गये है। मंदिर परिसर से करीब दो किमी दूर पांच पार्किंग स्थल बनाए गए है। जहां वाहन खड़े कर श्रद्धालु पैदल ही मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे है।
मेले के पहले दिन ही वाहनों की अधिकता से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। सीकरी खुर्द मार्ग रेलवे फाटक से वाहन की लाइन दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लग गई। सुबह छह बजे से लगा जाम शाम तक रहा। करीब दो किलोमीटर लंबे जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि महामाया देवी परिसर में लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गये है। इसके अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। एंटी रोमियो की चार टीम मेले में लगाई गई हैं। मंदिर परिसर के आसपास 672 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed