फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than 2,000 policemen along with special teams will handle the security arrangements of the Prime Minister's program

Ghaziabad News: 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी विशेष दलों के साथ संभालेंगे प्रधानमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
More than 2,000 policemen along with special teams will handle the security arrangements of the Prime Minister's program
साहिबाबाद। पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले शनिवार को ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2,000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें डीसीपी, एसीपी, इंस्पेक्टर, दरोगा और महिला पुलिस अधिकारी व कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

वहीं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मार्ग व कार्यक्रम स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार को साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन तक फुल ड्रेस रिहर्सल से लेकर स्टेशन पर सुरक्षा उपकरणों को लगवाने और ड्यूटी स्पॉट चिन्हित करने तक की तैयारियों को पूरा किया गया। एसपीजी के साथ मिलकर डीएम गाजियाबाद, कमिश्नर, एडीसीपी, डीसीपी टीएचए और एसीपी साहिबाबाद समेत तमाम अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का दिनभर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10 बजे एसपीजी के साथ जिला पुलिस ने हिंडन एयरफोर्स से लेकर साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन तक फुल ड्रेस रिहर्सल की। एसपीजी और यूपीएसएसएफ के साथ सभी अधिकारियों ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन के आसपास करीब एक किमी के दायरे में डॉग व बम स्क्वायड टीम ने निरीक्षण किया। मेट्रो स्टेशन के बाहर ही स्कैनर व मेटल डिटेक्टर मशीन भी लगा दी गई है। इसके अलावा साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन परिसर और उसके सभी प्रवेश व निकास मार्गों पर आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की गाड़ी भी दौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मार्ग और कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर के दायरे में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं एलआईयू, आईबी और इंटेलिजेंस समेत सभी खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन से करीब तीन किमी के दायरे तक में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी।


क्रेन से लेकर फायर तक सब अलर्ट
साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन पर दमकल की तीन-चार गाड़ियां तैनात की गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो पुल के नीचे बने गार्डन तक में बम व डॉग स्क्वायड टीम से निगरानी कराई जा रही है। इसके अलावा नगर निगम की गाड़ियां व क्रेन आदि भी तैनात रहेंगी। वहीं आशंका जताई जा रही है कि मौसम में खराब होने पर प्रधानमंत्री को बाया रोड भी आ सकते हैं। इसके लिए यूपी गेट, एलिवेटेड और महाराजपुर बॉर्डर मार्ग प्रस्तावित हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है।

रूट डायवर्जन के दौरान यह रहेगी व्यवस्था
- यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से मोहननगर की ओर जाने वाले वाहन एनएच 9 से भेजे जाएंगे।
- मोहननगर से यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) की ओर जाने वाले वाहन मेरठ तिराहा से सिद्धार्थ विहार चौराहा होते हुए एनएच 7 से निकलेंगे।
- आनंद विहार (महाराजपुर बॉर्डर) से डाबर तिराहा को जाने वाले वाहन रोड नंबर 56 से एनएच 9 होते हुए गंतव्य को भेजे जाएंगे।
- सौर उर्जा मार्ग व बुद्धचौक से वसुंधरा चौराहा को जाने वाले वाहन एनएच 9 होते हुए निकाले जाएंगे।
- वैशाली मैट्रो स्टेशन से मोहननगर और सौर उर्जा मार्ग से बुद्ध चौक व वसुंधरा चौराहा तक वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed