फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than 20 buses are being canceled daily from Kaushambi bus stand

Ghaziabad News: कौशांबी बस अड्डे से रोजाना 20 से अधिक बसें हो रहीं रद्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
More than 20 buses are being canceled daily from Kaushambi bus stand
साहिबाबाद। कौशांबी बस अड्डा से रोजाना 20 से अधिक लंबी दूरी की जाने वाली एसी बसें रद्द हो रही हैं। इसमें दोपहर, शाम और रात के समय चलने वाली एसी बसें शामिल है। यात्री नहीं मिलने पर इन बसों को बस अड्डा से वापस डिपो में बुलाया जा रहा है। साहिबाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि कौशांबी बस अड्डे से कानपुर के लिए चार, बिजनौर-छह, ऋषिकेश-दो, हल्द्वानी-दो, कालागढ़-दो, लखनऊ के लिए तीन बसें चलती हैं। इनमें कई बसें रात आठ बजे से लेकर 10 बजे तक चलती हैं।
विज्ञापन

दोपहर और शाम के समय जाने वाली बसों में भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। जिससे इन सभी बसों को रद्द कर दिया जा रहा है। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवबालक ने बताया कि बस अड्डा पर सामान्य दिनों में 15-20 हजार यात्री आते थे, मगर जब से मौसम में बदलाव हुआ है, यात्रियों की संख्या करीब 10 हजार रह गई है। यात्री नहीं मिलने से बसें भी अड्डे पर खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed