{"_id":"66e5ef1c887cbd5912075d39","slug":"more-than-150-flats-booked-under-first-come-first-serve-scheme-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-111966-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पहले आओ पहले पाओ योजना में बुक हुए 150 से अधिक फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पहले आओ पहले पाओ योजना में बुक हुए 150 से अधिक फ्लैट
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की पहले आओ पहले पाओ के ऑफर के तहत अब तक 150 फ्लैट बुक हो चुके हैं। आवास विकास की सिद्धार्थ विहार योजना के लिए लोगों की दिलचस्पी अधिक है। वहीं, मंडोला के लिए लोग पूछताछ तो कर रहे हैं लेकिन मंडोला योजना के फ्लैटों का पंजीकरण बहुत कम हैं।
15 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई है, जो 15 अक्तूबर तक चलनी है। संपत्ति प्रबंधक नृपेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अब तक करीब 150 पंजीकरण हो चुके हैं। वहीं, हर दिन 20 से 25 लोग फोन और प्रत्यक्ष तौर पर आकर योजना से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल अधिकतर लोगों ने सिद्धार्थ विहार योजना के लिए ही पंजीकरण कराए हैं। सबसे अधिक बुकिंग एलआईजी एवं एमआईजी की हो रही है। योजना में वन बीएचके फ्लैट की संख्या 25, टू बीएचके फ्लैट की संख्या 52 लाख से शुरू होती है।
वहीं, इससे बड़े फ्लैट की कीमत एक से सवा करोड़ के बीच में है। ऐसे में बड़े फ्लैटों के मुकाबले एलआईजी और एमआईजी की बुकिंग अधिक है। तीसरी बार पहले आओ पहले पाओ ऑफर में मंडोला योजना के फ्लैटों के लिए विभाग को खरीदार नहीं मिल रहे। फ्लैट सस्ता होने की वजह से पूछताछ तो होती है लेकिन लोकेशन पर जाकर देखने के बाद ग्राहक पंजीकरण नहीं कराते। मंडोला में फ्लैट के कीमत की 7 लाख से 56 लाख के बीच है। वहीं, मुख्य मार्ग से करीब पांच किलोमीटर अंदर होने और यहां कोई पब्लिक वाहन न चलने की वजह से लोग यहां के लिए पंजीकरण नहीं करा रहे जबकि मंडोला के प्लॉट योजना में लोगों ने जमकर निवेश किया है।
विज्ञापन
ऋण की भी सुविधा दिलवा रहा विभाग
आवास विकास परिषद अपनी योजना में फ्लैट बेचने के लिए खरीदारों को ऋण की भी सुविधा दिलवाएगा। इसकी जानकारी ग्राहकों को अभी से दी जा रही है। पंजीकरण के बाद ड्रॉ वाले दिन सभी सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक के प्रतिनिधि अपना स्टॉल लगाएंगे। ड्रा होते ही प्रत्येक खरीदार अपनी पसंद के बैंक से लोन करा सकेंगे। आविप अधिकारियों का कहना है कि आविप की योजनाओं में बैंक बेहिचक लोन देता है। इसके लिए खरीदारों को कहीं चक्कर भी नहीं काटने होंगे।